back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिनेमा प्रेमियों का खास दिन आ गया, केवल 99 रुपये में देख सकेंगे फिल्म, अभी बुक करें टिकट

सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बहुत अच्छा मौका आया है। 23 फरवरी को सिनेमा लवर्स डे के दिन PVR-INOX सस्ते में फिल्में देखने का मौका दे रहा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पीवीआर ने 23 फरवरी 2024 को ‘सिनेमा लवर्स डे’ के रूप में मनाने का एलान किया है।अब फैंस के लिए पीवीआर आईनॉक्स में सस्ते में फिल्में देखने का मौका है। महज 99 रुपये में आप पीवीआर, आईनॉक्स जैसे बड़े थिएटर्स में फिल्में देख सकते हैं।

इस हफ्ते तीन फिल्मों का उठा सकते है लुफ्त

सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बहुत अच्छा मौका आया है। अक्सर पीवीआर आईनॉक्स जैसे बड़े आलीशान थिएटरों में फिल्में देखना आम दर्शकों के लिए मुश्किल बात होती है। क्योंकि इन बड़े थिएटर में फिल्मों के टिकट महंगे हैं। अब फैंस के लिए पीवीआर आईनॉक्स में सस्ते में फिल्में देखने का मौका है। इस हफ्ते तीन फिल्में ‘आर्टिकल 370’, ‘क्रैक’ और ‘ऑल इंडिया रैंक’ रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई फिल्में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘फाइटर’ को पीवीआर, आईनॉक्स पर सिर्फ 99 रुपये में देखा जा सकता है। शुक्रवार 23 फरवरी को ‘सिनेमा लवर्स डे’ के मौके पर ये फिल्में पीवीआर, आईनॉक्स पर 99 रुपये में उपलब्ध होंगी।

रीक्लाइनर सीटों पर भी बड़ा डिस्काउंट

पीवीआर, आईनॉक्स में टिकटों की कीमतें 200 रुपये से ऊपर हैं। ‘सिनेमा लवर्स डे’ के मौके पर उन्हीं टिकटों की कीमतें घटकर सिर्फ 99 रुपये रखी गई हैं। इसके अलावा प्रीमियम सिनेमा फॉर्मेट और रीक्लाइनर सीटों पर भी इस दिन बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन पीवीआर-आईनॉक्‍स को उम्‍मीद है कि ‘सिनेमा लवर्स डे’ पर बड़ी संख्‍या में दर्शक थ‍िएटर पहुंचेंगे और इस जश्‍न में भाग लेंगे। 199 रुपये में रिक्लाइनर में बैठकर फिल्म देख सकते हैं। यह ऑफर केवल 23 फरवरी तक के लिए सीमित है और यह ऑफर भारत में पीवीआर, आईनॉक्स जैसे सिनेमाघरों में लागू है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵