नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड में बाबा के नाम से मशहूर अभिनेता संजय दत्त आगामी दिनों पांच बड़ी फिल्मों का भंडार लेकर आ रहे है। उनके पास इस वक्त कई शानदार फिल्में लाइनअप हैं। एक्टर के पास कुल 5 बड़ी मूवीज हैं जिनमें से ज्यादातर में विलेन की भूमिका में नजर आने वाले है।
उनके पास हिंदी के अलावा, कई साउथ फिल्में भी इस समय मौजूद है। इसमें खास बात ये है कि इनमें से 4 फिल्में इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, दो अलग-अलग डेट पर एक ही दिन संजय दत्त की दो-दो फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश भी देखने को मिलेगा।
‘बागी 4’ (‘Baaghi 4’)
हाल ही में टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ का टीजर भी सामने आया है। जिसमें एक्टर संजय दत्त विलेन की भूमिका में नजर आने वाले है। फिल्म में एक्टर का फर्स्ट लुक पहले ही आ चुका था, जिसमें वो खौफनाक लुक में दिखाई थे। फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
केडी- द डेविल (KD- The Devil)
एक्टर संजय दत्त हिंदी फिल्म के साथ-साथ साउथ इंड्रस्ट्री में भी नजर आएंगे। हाल ही में कन्नड़ एक्टर और डायरेक्टर प्रेम की फिल्म में ‘केडी- द डेविल’ आने वाली है। ये फिल्म ‘बागी 4’ से ठीक एक दिन पहले यानी 4 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। ‘केडी- द डेविल’ में संजय दत्त के साथ ध्रुव सरजा, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानैया और नोरा फतेही भी दिखेंगी।
धुरंधर (‘Dhurandhar’)
रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ‘धुरंधर’ का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसमें संजय दत्त का खतरनाक लुक देखने को मिला था। इस फिल्म में रणवीर और संजय के अलावा आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।
द राजा साब (The Raja Saab)
संजय दत्त प्रभास स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ में भी शामिल है। साउथ डायरेक्टर मारुति के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की डेट कई बार पोस्टपोन हो चुकी है। अब ये फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ ही 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। संजय दत्त के बर्थडे पर मेकर्स ने ‘द राजा साब’ से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील कर दिया था।
वेलकम टू द जंगल (welcome to the jungle)
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है जिसका फर्स्ट पोस्टर भी सामने आ चुका है। ‘वेलकम टू द जंगल’ में संजय दत्त भी नजर आएंगे। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हो सकती है।




