back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर में दिखा Sikandar का जलवा,  स्पेशल स्क्रीनिंग में 100 से ज्यादा स्कूल के बच्चों ने देखी फ‍िल्‍म

जम्मू-कश्मीर में फिल्म Sikandar की एक स्‍पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जहां 100 से ज्यादा स्कूल बच्चों ने इस फ‍िल्‍म को देखकर भाईजान की खूब तारीफ भी की।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। इस साल ईद के मौके पर अभिनेता सलमान खान की फ‍िल्‍म सिकंदर रिलीज हुई है। इस फ‍िल्‍म ने शुरुआत में भले ही धीमा प्रदर्शन किया, लेकिन अब इस फ‍िल्‍म को दर्शकों का खूब प्‍यार मिल रहा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में इस फिल्म की एक स्‍पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जहां 100 से ज्यादा स्कूल बच्चों ने इस फ‍िल्‍म को देखकर भाईजान की खूब तारीफ भी की।

बच्चों ने मोबाइल डिजिटल थिएटर पिक्चरटाइम डिजीप्लेक्स में देखी।

रश्मिका मंदाना के साथ सलमान खान की इस एक्शन से भरपूर फिल्म को बच्चों ने मोबाइल डिजिटल थिएटर पिक्चरटाइम डिजीप्लेक्स में देखी। यह एक इन्फ्लेटेबल सिनेमा है। जिसे 2023 में शुरू किया गया था। इस थिएटर को खास तौर पर दूरदराज इलाकों तक सिनेमा पहुंचाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था।

सलमान खान का स्टारडम भी हर कोने में चमकता है।

इस शो में 110 बच्चों के साथ ही 11 शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया था। स्क्रीन पर भाईजान की एंट्री होते ही थिएटर तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। बच्चे हर एक्शन सीन और डायलॉग पर खूब एंजाय कर रहे थे। पिक्चरटाइम के सीईओ सुशील चौधरी ने बताया कि “सलमान खान के फैंस देशभर में हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर में बच्चों के बीच उनकी दीवानगी कुछ और ही है। उनके चेहरे की खुशी और जोश हमें आगे और ऐसे मौके देने के लिए प्रेरित करता है।” इस स्क्रीनिंग ने यह साबित कर दिया है कि सिकंदर सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस है। वहीं सलमान खान का स्टारडम भी हर कोने में चमकता है।

राजनीति व पारिवारिक इमोशन्स के इर्द-गिर्द है कहानी

‘सिकंदर’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फ‍िल्‍म में सलमान खान का किरदार ‘संजय सिकंदर’ नाम के एक आदमीहै। इस फिल्म की कहानी बदले, राजनीति और पारिवारिक इमोशन्स के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी कहानी तब मोड़ लेती है जब एक प्रभावशाली राजनेता का बेटा अर्जुन (प्रतीक बब्बर) एक महिला के साथ छेड़छाड़ करता है और सिकंदर उसे रोकने की कोशिश करता है। इस घटना के बाद नेता और गुंडे मिलकर सिकंदर के खिलाफ साजिश रचते हैं और सिकंदर की पत्नी को खत्‍म कर देते हैं। इसके बाद सिकंदर बदला लेने की ठान लेता है। हालांकि कहानी में कुछ नया नहीं दिखाया है। लेकिन सलमान खान के स्टारडम और हाई-एनर्जी एक्शन सीक्वेंस के चलते फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵