back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हंसी के पीछे की मेहनत! कपिल शर्मा की कहानी भारती सिंह की जुबानी!

कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कपिल शर्मा आज एक बड़ा नाम बन चुके हैं, जो फिलहाल, कपिल के नेटफ्लिक्स पर आ रहे शो में नजर नहीं आ रही हैं अब वहीं कपिल को लेकर भारती ने ये बड़ी बात बताई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । कॉमेडी की दुनिया में आज भले ही कपिल शर्मा एक बड़ा नाम बन चुके हैं, लेकिन उनकी सादगी और मेहनत आज भी उतनी ही ज़िंदा है, जितनी उनके करियर के शुरुआती दिनों में थी। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने एक खास बातचीत में वो राज़ खोला, जिसे जानकर हर प्रशंसक का दिल उनके प्रति और भी सम्मान से भर जाएगा।

“स्टार बन गए, पर घबराहट नहीं गई” – भारती सिंह

भारती सिंह ने बताया कि कपिल शर्मा आज भी स्टेज पर जाने से पहले उतने ही नर्वस हो जाते हैं, जितना कोई नया कलाकार। बैकस्टेज में कपिल भैया पसीने से तरबतर होते हैं, हाथ कांपते हैं, घबराहट होती है। लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन होता है, वो चमकने लगते हैं। वहीं पुराना कपिल, वहीं सच्चा कलाकार। 

“जब दिल टूटता है, तो कपिल भैया की बात याद आती है”

भारती ने कपिल शर्मा से अपने रिश्ते को बेहद खास बताया,जब भी मैं परेशान होती हूं या अंदर से टूटने लगती हूं, तो सबसे पहले उनके पास जाती हूं। वो कहते हैं। तू शेर है, तुझे कुछ नहीं हो सकता। उनकी बातों में ऐसा जादू होता है कि मन फिर से मजबूत हो जाता है। 

कॉमेडी को बताया ‘गंभीर कला’

कपिल शर्मा सिर्फ हंसाते नहीं, कॉमेडी को गहराई से समझते भी हैं। भारती बताती हैं कि कपिल ने उन्हें एक बार कहा था। “कॉमेडी मज़ाक में नहीं, समझ में होती है। अपने आस-पास देखो – तुम्हारा ड्राइवर कैसे बोलता है, लोग कैसे चलते हैं… वहीं से असली हँसी निकलती है।”यह सीख उन्हें आज भी काम आती है। कभी एक साथ शुरू किया था सफर, आज भी साथ मजबूत है। 

गौरतलब है कि कपिल और भारती दोनों ने अपने करियर की शुरुआत ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से की थी। इसके बाद कई शो में साथ काम किया और ‘द कपिल शर्मा शो’ ने दोनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 

“किसी और की सफलता में खुश होना कपिल की सबसे बड़ी खासियत”

भारती ने यह भी कहा कि कपिल शर्मा उन गिने-चुने लोगों में से हैं, जो दूसरों की कामयाबी देखकर दिल से खुश होते हैं।जब कपिल भैया कहते हैं – ‘तू कमाल कर रही है’, तो मेरा आत्मविश्वास दोगुना हो जाता है। ऐसी तारीफ आजकल कोई नहीं करता।”

चाय की दुकान से स्टारडम तक, पर जड़ें ज़मीन में

कपिल शर्मा का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। चाय की दुकान से शुरू करके, अपने टैलेंट और संघर्ष के बल पर उन्होंने करोड़ों दिलों पर राज किया। लेकिन भारती मानती हैं कि शोहरत ने कपिल को बदला नहीं वो आज भी वहीं कपिल भैया हैं, जो सालों पहले थे। सादगी से भरे, दिल से जुड़े।जहां आज की दुनिया में लोग कामयाबी के साथ खुद को बदल लेते हैं, वहीं कपिल शर्मा जैसे कलाकार मिसाल बनते हैं । जो न केवल हंसाते हैं, बल्कि रिश्ते निभाना भी जानते हैं। पर्दे के पीछे का यह कपिल, पर्दे पर दिखने वाले सुपरस्टार से कहीं ज़्यादा बड़ा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैलेंटाइन डे 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने मनाया प्यार, अजय-काजोल से लेकर सोहा-कुणाल तक रोमांस की झलक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वैलेंटाइन डे 2026 पर बॉलीवुड में प्यार का जश्न देखने को मिला। फिल्मी सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...