back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रिलीज हुआ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ का पहला एपिसोड, फैंस का आया ऐसा रिएक्शन

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के इस शो में ये खास बात है कि इसमे स्मृति ईरानी ने करीब एक दशक बाद टीवी पर कमबैक किया है। तुलसी के फैंस उन्हें दोबारा स्क्रीन पर देखकर काफी खुश है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टीवी सीरियल का सबसे मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का पहले एपिसोड 29 जुलाई को स्‍टार प्‍लस पर स्‍ट्रीम हो गया है। स्मृति ईरानी के इस शो का का इंतजार अब खत्म हो गया है। 29 जुलाई, 2025 को ये शो स्टार प्लस पर ऑन एयर हो गया और शो ने अपने पहले ही एपिसोड में लोगो और दर्शकों का खूब ध्‍यान खींचा। शो को लोग काफी पंसद कर रहे है।  

शो में ये खास बात है कि इसमे स्मृति ईरानी ने करीब एक दशक बाद टीवी पर कमबैक किया है। तुलसी के फैंस उन्हें दोबारा स्क्रीन पर देखकर काफी खुश हैं। जो लोग इस शो को टीवी पर नहीं देख पा रहे है वो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकता है। 

शो का पहला एपिसोड देखकर के बाद इंटरनेट पर खूब तारीफ हो रही है। शो लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। ज्यादातर लोग इसे देखकर काफी इमोशनल हो गए। चलिए बताते हैं लोगों को शो कैसा लगा।

यूजर्स ने किए ये मजेदार कमेंट 


शो के वापसी पर इंटरनेट के कुछ यूजर्स ने इमोशनल तो कोई यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है। यूजर्स ने सीरियल के कमबैक पर लिख हैं। एक ने कहा-, ‘डेली सोप (सीरियल) की जीत हुई। आज मैंने घर में एंट्री ली तो मेरी मां और पत्नी साथ बैठकर इस शो के नए सीजन को देख रही थीं, सच में जिंदगी एक फुल सर्कल है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आज घर की शांति तब टूटी जब बैकग्राउंड म्यूजिक बजा- ‘’क्योंकि सास भी कभी बहू थी…’’। 

एक अन्‍य यूजर्स ने लिखा- इस शो के एंट्री से सच में पुरानी यादें ताजा हो गईं। घर पर एक अलग ही मजा और माहौल है। एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘आज टीवी देखने की सिर्फ एक वजह थी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी का कमबैक।’  

क्या दोबारा दोहरर पाएगा TRP रिकॉर्ड?


बता दें, टीआरपी के मामले में 25 साल पहले ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शो नंबर वन बना हुआ था। और टीआरपी चार्ट्स पर टाप पर बनकर राज किया। ऐसे में ये देखना और भी दिलचस्‍प होाग कि इसका नया सीजन क्या वही पुराना जादू दोहरा पाएगा।

खैर, शो की शुरुआत से तो ऐसा ही लगता है कि वही पुराना छाप छोड़ेगा। शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्‍साह देखने को मिल रहा है। जैसा सपोर्ट मिल रहा है उम्मीद है कि ये शो दोबारा TRP की रेस में आगे निकलेगा। फैंस तुलसी को देखकर भावुक हो रहे हैं और पहली बार में ही कहानी में इतना ड्रामा देखने को मिला कि लोगों को मजा आ गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने जा रहा है और इस बार दर्शकों के लिए मैच देखने के कई विकल्प...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵