back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘द भूतनी’, स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट में नजर आए कई सितारे

संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' और सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो वही रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ भी होना शुरू हो गई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी की फिल्म ‘द भूतनी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। स्क्रीन के ट्रेलर को देखकर दर्शक  ये अंदाजा लगा रहे थे कि यह फिल्म काफी एंटरटेनमेंट दिखाएगी। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म और कास्ट की काफी तारीफ हो रही है। वहीं रिलीज के बीते दिन स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जहां पर कई बड़े सितारे मौजूद रहे। 

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आए ये स्टार्स 

फिल्म ‘द भूतनी’ की स्क्रीनिंग पर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी नजर आए। वह पलक तिवारी को सपोर्ट करने पहुंचे थे। दरअसल, दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। इनकी डेटिंग की खबर भी सुनने को मिलती है। हालांकि आप दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं इसका खुलासा तो अभी तक नहीं हुआ है ना ही दोनों ने इस बात को स्वीकारा हैं।

श्वेता तिवारी 

पलक तिवारी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। फिल्म ‘द भूतनी’ की स्क्रीनिंग पर बेटी को सपोर्ट करने के लिए श्वेता तिवारी भी आईं। वह अपने बेटे के साथ आई थीं। श्वेता ने भूतनी फिल्म के लोगो वाली एक टी शर्ट भी पहनी थी। इन मां बेटी दोनों का बॉन्ड दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आता है।

संजय दत्त की धमके वाली एंट्री 

फिल्म ‘द भूतनी’ की स्क्रीनिंग पर संजय दत्त की शानदार एंट्री हुई। बॉडीगार्ड से घिरे हुए संजय दत्त इवेंट में शामिल हुए। ब्लैक कलर के आउटफिट में वह खूब जम रहे थे। संजय दत्त ने एक इवेंट में फिल्म देखने की अपील भी की थी और कहा था कि यह फिल्म बहुत आगे तक जाएगी। 

शहनाज गिल 

‘द भूतनी’ की स्क्रीनिंग पर शहनाज गिल भी नजर आईं। पलक ने शहनाज को देखते ही गले लगा लिया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए। आपको बता दें कि शहनाज गिल ने हाल में ही एक नई कार्ड खरीदी है। 

दिव्यंका त्रिपाठी 

थे भूतनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दिव्यंका त्रिपाठी को देखा गया दिव्यंका त्रिपाठी इस दौरान लाल कलर के सूट में नजर आई वह श्वेता तिवारी के साथ पोज देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने उठाया वीकेंड का फायदा, किया इतना कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' जैसे ही सिनेमाघरों में हर तरफ तहलका मचाना शुरू कर दी है। बढ़चढ़कर लोग इस फिल्म को देखने जा रहे...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...