नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2: द रूल रिलीज के बाद से ही देश-दुनिया में रिकॉर्ड बना रही है। अब वो दिन भी दूर नहीं जब फिल्म ने 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री मारेगी। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ पहले ही कमा लिए हैं, अब भारत में भी यह आंकड़ा छूने से बस कुछ ही दूरी पर है। 14वें दिन फिल्म ने करीब 973.2 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
ज्ञात हो कि सुकुमार द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2021 में आई ‘पुष्पा द राइज’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का भरकर प्यार मिल रहा है। फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए दो सप्ताह पूरे हो गए हैं। डबल डिजिट में कमाई करते हुए इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं।
पुष्पा 3 को लेकर चल रही चर्चा
इन दिनों सोशल मीडिया पर पुष्पा के तीसरे पार्ट को लेकर काफी चर्चा है। फिल्म के आखिर में भी दर्शकों को तीसरे पार्ट का नाम बताया गया है। फिल्म के तीसरे पार्ट का नाम पुष्पा 3: द रैम्पेज होगा। वहीं अल्लू अर्जुन ने भी एक इंटरव्यू में फिल्म के सीक्वल के टैगलाइन को लेकर कहा था कि अब रुकेगा नहीं साला। हांलाकि फिल्म मेकर्स की ओर से पुष्पा 3 को लेकर कंफर्मेशन आना बाकी है।
दो सप्ताह में कर ली इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट मानें तो ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन यानि दूसरे बुधवार को करीब 20.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसने तेलुगू भाषा में 3.25 करोड़ रुपये, हिंदी भाषा में 16.25 करोड़ रुपये, तमिल में 1 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 15 लाख रुपये और मलयालम भाषा में 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह टोटल बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन करीब 973.2 करोड़ रुपये हो गया है।
यहां देखिए किस दिन कितनी हुई कमाई-
Day 1 – 174.90 करोड़
Day 2- 93.8 करोड़
Day 3- 119.25 करोड़
Day 4- 141.05 करोड़
Day 5- 64.1 करोड़
Day 6- 51.55 करोड़
Day 7- 43.35 करोड़
Day 8- 19.03 करोड़
Day 9- 36.4 करोड़
Day 10- 63.3 करोड़
Day 11- 76.6 करोड़
Day 12- 27.75 करोड़
Day 13- 24.25 करोड़
Day 14- 20.8 करोड़
टोटल कमाई- 973.2 करोड़




