back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The Family Man 3 Review: मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन 3’ ने आज दी दस्तक, देखकर दर्शकों ने की तारीफ

मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। सीरीज में पूर्वोत्तर की पृष्ठभूमि और शानदार एक्शन आकर्षक हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ रिलीज कर दी है। मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत और प्रियामणि की यह श्रृंखला अपने पहले दो पार्ट्स (2019 और 2021) की सफलता को आगे बढ़ाती है। फैंस को अब नए रोमांचक एपिसोड देखने का मौका मिलेगा।

प्राइम वीडियो की ‘द फैमिली मैन 3’ में इस बार विलेन का रोल जयदीप अहलावत निभा रहे हैं। वहीं फैमिली ड्रामा और कुछ अधूरी कहानी दर्शकों को कम भाती है। जयदीप अहलावत का विलेन किरदार सीरीज की सबसे बड़ी ताकत है। पिछले सीजन में समांथा रुथ प्रभु के निगेटिव किरदार को खूब सराहा गया था। नए सीजन में भी फैंस को रोमांचक ट्विस्ट और जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। 

‘द फैमिली मैन सीजन 3’ की कहानी

‘द फैमिली मैन सीजन 3’ की कहानी काफी परिचित मोड़ पर आधारित है। जैसे टाइगर फ्रेंचाइजी में टाइगर और स्पाइडरमैन में हीरो मोस्ट वॉन्टेड बनते हैं, वैसे ही इस सीजन में श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) भी वॉन्टेड हो जाते हैं। उनकी मुश्किलें बढ़ाने का काम रुकमा (जयदीप अहलावत) करता है।

‘द फैमिली मैन 3’ की कहानी इस बार नागालैंड के कोहिमा में आधारित है, जहां पूर्वोत्तर की झलक बखूबी दिखती है। हालांकि, कहानी में खिंचाव और फैमिली ड्रामा कहीं-कहीं बोर करता है। सात एपिसोड में खत्म होने के बाद दर्शकों को अधूरा महसूस होता है। राज और डीके को कहानी पर और तसल्लीबख्श काम करना चाहिए था।

‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में एक्टिंग

‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में मनोज बाजपेयी ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से प्रभावित किया, जबकि अन्य किरदार भी अच्छे से निभाए गए हैं। लेकिन जयदीप अहलावत का रुकमा किरदार पूरी सीरीज में छा जाता है। यह किरदार लंबे समय तक याद रहेगा, हालांकि डायरेक्टर की नाइंसाफी यह रही कि चौथे सीजन के लिए कहानी कोई निष्कर्ष नहीं दे पाई।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Somwar Mantra: बेल पत्ती चढ़ाकर इस मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे महादेव

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार को महादेव की पूजा...

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵