नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ रिलीज कर दी है। मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत और प्रियामणि की यह श्रृंखला अपने पहले दो पार्ट्स (2019 और 2021) की सफलता को आगे बढ़ाती है। फैंस को अब नए रोमांचक एपिसोड देखने का मौका मिलेगा।
प्राइम वीडियो की ‘द फैमिली मैन 3’ में इस बार विलेन का रोल जयदीप अहलावत निभा रहे हैं। वहीं फैमिली ड्रामा और कुछ अधूरी कहानी दर्शकों को कम भाती है। जयदीप अहलावत का विलेन किरदार सीरीज की सबसे बड़ी ताकत है। पिछले सीजन में समांथा रुथ प्रभु के निगेटिव किरदार को खूब सराहा गया था। नए सीजन में भी फैंस को रोमांचक ट्विस्ट और जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है।
‘द फैमिली मैन सीजन 3’ की कहानी
‘द फैमिली मैन सीजन 3’ की कहानी काफी परिचित मोड़ पर आधारित है। जैसे टाइगर फ्रेंचाइजी में टाइगर और स्पाइडरमैन में हीरो मोस्ट वॉन्टेड बनते हैं, वैसे ही इस सीजन में श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) भी वॉन्टेड हो जाते हैं। उनकी मुश्किलें बढ़ाने का काम रुकमा (जयदीप अहलावत) करता है।
‘द फैमिली मैन 3’ की कहानी इस बार नागालैंड के कोहिमा में आधारित है, जहां पूर्वोत्तर की झलक बखूबी दिखती है। हालांकि, कहानी में खिंचाव और फैमिली ड्रामा कहीं-कहीं बोर करता है। सात एपिसोड में खत्म होने के बाद दर्शकों को अधूरा महसूस होता है। राज और डीके को कहानी पर और तसल्लीबख्श काम करना चाहिए था।
‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में एक्टिंग
‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में मनोज बाजपेयी ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से प्रभावित किया, जबकि अन्य किरदार भी अच्छे से निभाए गए हैं। लेकिन जयदीप अहलावत का रुकमा किरदार पूरी सीरीज में छा जाता है। यह किरदार लंबे समय तक याद रहेगा, हालांकि डायरेक्टर की नाइंसाफी यह रही कि चौथे सीजन के लिए कहानी कोई निष्कर्ष नहीं दे पाई।




