नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फरवरी महीने के शुरुआत में ही एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई तो वहीं शाहिद कपूर की फिल्म और रोमियो भी काफी जलवा दिखा रही है।शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर खबरों में छाए हैं। ‘करीब सिंह’ के बाद एक बार फिर से ‘ओ रोमियो’ में शाहिद का एग्रेसिव अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही दो दीवाने शहर में और तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी भी सिनेमाघरों पर लगातार छाई हुई है।
फिल्मों का कलेक्शन
तापसी पन्नू ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करके दर्शकों को हैरान कर दिया है दस्तक उनकी फिल्म देखना काफी पसंद करते हैं।निर्देशक अनुभव सिन्हा की नई मूवी ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो एक रेप केस पर आधारित है। ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू और कनी कुसरुति ने एक वकील और एक रेप सर्वाइवर का रोल किया है।बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘अस्सी’ ने 1 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। फिर धीरे-धीरे इसके कलेक्शन बढ़ते गए।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ ने छठे दिन 0.55 लाख रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 6.30 करोड़ रुपये हो गई है।
दो दीवाने शहर में
सिद्धार्थ चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म दो दीवाने शहर में भी काफी चर्चा में बनी हुई है इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को फिल्म देखने पर मजबूर कर दिया।दो दीवाने सहर में’ एक रोमांटिक लव स्टोरी है। इनकी प्रेम कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री भी लोगों को अच्छी लग रही है। कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। वहीं, अब इसके बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दो दीवाने शहर में’ ने छठे दिन 0.40 लाख रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 5.75 करोड़ रुपये हो गई है।





