back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The 50 Premiere में हाई-वोल्टेज ड्रामा, करण पटेल और सिद्धार्थ की गंदी लड़ाई, नया प्रोमों भी हुआ रिलीज

नए रियलिटी शो The 50 का ग्रैंड प्रीमियर तीखी बहस और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरपूर रहा, जहां करण पटेल–सिद्धार्थ भारद्वाज की लड़ाई सुर्खियों में रही और वंशज सिंह पहले ही दिन एलिमिनेट हो गए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 फरवरी से शुरू हुए रियलिटी शो The 50 ने पहले ही एपिसोड में दर्शकों का ध्यान खींच लिया। शो की शुरुआत भव्य महल और लायन की दमदार आवाज़ के साथ हुई, जहां 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को एक मंच पर पेश किया गया। लायन ने बताया कि शो में दर्शकों के लिए 50 लाख रुपये जीतने का मौका होगा। इसके बाद पहले 10 कैप्टन से परिचय कराया गया, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया।

हिमेश रेशमिया की एंट्री और टास्क से बढ़ा रोमांच

प्रीमियर एपिसोड में सिंगर हिमेश रेशमिया की एंट्री ने माहौल को संगीतमय बना दिया। उन्होंने अपने हिट गानों से कंटेस्टेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी दौरान एक खास टास्क कराया गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स का सर्वाइवल हिमेश की सिंगिंग पर निर्भर था। टास्क के दौरान ही शो का पहला बड़ा विवाद सामने आया।

टास्क के बीच भिड़े करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज

टास्क के दौरान करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच तीखी नोकझोंक देखते ही देखते गंदी लड़ाई में बदल गई। आरोप है कि करण ने दौड़ते वक्त सिद्धार्थ को धक्का दिया और धमकी भरे शब्द कहे। इससे भड़के सिद्धार्थ ने पलटवार किया और दोनों के बीच बहस बढ़ती चली गई। माहौल इतना गरमा गया कि शो में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए।

प्रिंस नरूला का बीच-बचाव भी रहा बेअसर

विवाद बढ़ता देख प्रिंस नरूला ने बीच-बचाव की कोशिश की। उन्होंने दोनों को गाली-गलौज न करने की सलाह दी और शो में महिलाओं की मौजूदगी का हवाला दिया। यहां तक कि उन्होंने अपनी पत्नी का जिक्र कर माहौल शांत कराने की कोशिश की, लेकिन करण और सिद्धार्थ में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था।

मैक्सटर्न का चौंकाने वाला खुलासा

शो की दूसरी बड़ी हाइलाइट मैक्सटर्न रहे। उन्होंने प्रिंस नरूला से बातचीत में एल्विश यादव के साथ सोशल मीडिया पर हुई लड़ाई का जिक्र करते हुए बताया कि उस विवाद के बाद उनके बैंक अकाउंट में अचानक एक लाख रुपये क्रेडिट हुए थे। हैरानी की बात यह रही कि उन्हें आज तक नहीं पता कि ये रकम किसने भेजी। मैक्सटर्न ने यह भी बताया कि बाद में एल्विश यादव ने उन्हें साथ काम करने का ऑफर दिया था।

लायन का ट्विस्ट और वंशज सिंह का एलिमिनेशन

प्रीमियर एपिसोड के अंत में लायन ने बड़ा ट्विस्ट दिया। टास्क के बाद 25 कंटेस्टेंट्स सुरक्षित रहे, जबकि 25 अनसेफ जोन में चले गए। कैप्टन्स को अनसेफ 10 कंटेस्टेंट्स में से एक का नाम एलिमिनेशन के लिए चुनना था। सभी की सहमति से वंशज सिंह का नाम सामने आया और वह The 50 से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बने। इस फैसले से वंशज भावुक नजर आए और उन्होंने करण पटेल पर भी तंज कसा।

The 50 में जो कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं

रियलिटी शो ‘The 50’ में इस बार एंटरटेनमेंट और टकराव का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा, क्योंकि इसमें टीवी, सोशल मीडिया, म्यूजिक और रियलिटी शोज़ के कई बड़े नाम हिस्सा ले रहे हैं। शो में करण पटेल, दुष्यंत कुकरेजा, मिस्टर फैसू, वंशज सिंह, दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरूला, उर्वशी ढोलकिया, युविका चौधरी, रिद्धि डोगरा, अर्चना गौतम, बेबिका धुर्वे, नीलम गिरी, रजत दलाल, शिव ठाकरे, जान्हवी किलेकर, चाहत पांडे, अदनान शेख, हामिद बार्कजी, यंग समी, डिंपल सिंह, लक्ष्य कौशिक, मैक्सटर्न, अर्चित कौशिक, सागर ठाकुर, दिग्विजय राठी, सुमैरा शेख, ‘बिग बॉस 19’ फेम नतालिया, लवकेश कटारिया, खानजादी, सिवेत तोमर, फैज बलोच, मनीषा रानी, रचित रोझा, नेहल चुडासमा, सिद्धार्थ भारद्वाज, सपना चौधरी, रैपर डिनो जेम्स, निक्की तंबोली, आर्य जाधव, अरबाज पटेल, सौरभ घडगे, कृष्णा श्रॉफ, आरुषि चावला, मोनालिसा, रिद्धिमा पंडित, विक्रांत राजपूत, श्रुतिका अर्जुन, शाइनी दोशी और भव्य सिंह जैसे चर्चित चेहरे शामिल हैं, जिससे साफ है कि यह शो ड्रामा, स्ट्रैटेजी और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵