back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘थामा’ गर्ल रश्मिका मंदाना ने दिखाई रिंग, एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लूक वायरल, यूजर्स बोले- लेडी सुपरस्टार…

साउथ एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है। रश्मिका ने साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा से गुप्‍त तरीके से सगाई कर ली।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में है। साउथ के स्टार्स रश्मिका मंदाना और एक्‍टर विजय देवरकोंडा ने प्राइवेट तरीके से सगाई कर ली है। सगाई समारोह की तस्वीरें और फंक्शन बेहद गुप्त रखा गया। विजय की टीम ने पुष्टि की है कि उनकी शादी अगले साल फरवरी में होगी। लेकिन इस बीच, कपल से जुड़ा एक खास वीडियो सामने आया है। 

हाल ही में एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती हुई नजर आईं। उनका यह लुक और वायरल वीडियो फैंस के बीच खूब चर्चा में है, जिनकी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रश्मिका मंदाना का एयरपोर्ट लुक वायरल

सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर सिंपल सूट-सलवार में दिखीं। गीले बालों के साथ उन्होंने पैपराजी की फोटो रिक्वेस्ट पर थोड़ा देरी का इशारा किया। उनके हाथ में साफ़ नजर आई सगाई की अंगूठी ने फैंस का ध्यान खींचा।

हाल ही में एक इंस्टाग्राम पेज पर रश्मिका मंदाना ने सगाई की अंगूठी दिखाता वीडियो शेयर किया। हालांकि, इस बारे में उन्होंने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे फैंस में उत्सुकता बनी हुई है।

यूजर्स ने जमकर की तारीफ, ‘नेशनल क्रश’ से नवाजा

रश्मिका मंदाना के एयरपोर्ट लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जबरदस्त रिएक्शन दिए हैं। एक ने उन्हें ‘नेशनल क्रश’ बताया, तो दूसरे ने ‘क्यूटनेस ओवरलोडेड’ लिखा। कई यूजर्स ने उन्हें ‘लेडी सुपरस्टार’ कहकर भी तारीफ की। रश्मिका के फैंस उन्हें अक्सर ‘नेशनल क्रश’ के नाम से पुकारते हैं।

रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड फिल्मों में धमाकेदार वापसी

रश्मिका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर और उनका लुक पहले ही खूब चर्चा में रहा है। इसके अलावा, वह साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में भी अपनी दमदार भूमिका के लिए तैयार हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक बार फिर से दस्तक देने को तैयार विजय-रश्मिका की जोड़ी, फिल्म राणाबाली के नए गाने में दिखा नया अंदाज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उदयपुर में शादी...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...