back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेरा था तेरा हूं गीत रिलीज, अर्जुन कानूनगो ने यूलिया के साथ काम को लेकर साझा की बातें

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक-संगीतकार-अभिनेता अर्जुन कानूनगो ने तेरा था तेरा हूं गाने के लिए अभिनेत्री-गायिका यूलिया वंतूर के साथ काम किया है। गीत शुक्रवार (15 अप्रैल) को रिलीज किया गया है। इस गीत को कुणाल वर्मा द्वारा लिखा गया है और यह एक प्रेम गीत है, जिसे अर्जुन ने संगीत दिया है। गाने के बारे में बात करते हुए अर्जुन कानूनगो ने बताया कि, तेरा था तेरा हूं! गीत भावनाओं से जुड़ा हुआ है। मैंने इसे खिड़की पर खड़े होकर अपने पियानो के साथ तब लिखा था जब प्यार ने मेरे जीवन में दस्तक दी थी। मुझे ऐसा लगता है कि यह गाना मुश्किल है और यूलिया ने इस गीत को बहुत अच्छे से गाया है। यूलिया को यह गाना सुनते ही गीत से प्यार हो गया। यूलिया ने बताया कि, जब मैंने पहली बार इसे सुना तो मुझे गीत से प्यार हो गया, इस गाने ने मेरी रूह को छू लिया, जिससे रौंगटे खड़े हो गए। मुझे अर्जुन का संगीत, उनकी सुंदर आवाज, उनकी रचनात्मकता से प्यार है और उनके साथ काम करना मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि हर कोई इस गीत को उतना ही पसंद करेगा जितना हम करते हैं। हैदर खान ने भी गाने में हमारी मदद की, यह गीत हमने केरल में शूट किया है। तेरा था तेरा हूं जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵