नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टेलीविजन इंडस्ट्री के लवेबल कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को एक साथ बहुत पसंद किया जाता है। इस जोड़ी को फैंस का भी खूब प्यार मिला है। शो ‘खुशियों का श्री गणेश‘ में दोनों कपल साथ नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस Tejasswi Prakash की मां भी मौजूद थीं। इस स्पेशल एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश और उनकी मां ने एक्ट्रेस की वेडिंग प्लानिंग को लेकर बातचीत की है।
तेजस्वी प्रकाश शर्मा से हुई लाल
मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा शो को होस्ट कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने काफी मजेदार किस्सों को कुरेदा है। सुगंधा मिश्रा ने तेजस्वी प्रकाश और उनकी मां से बेटी की Wedding Plans के बारे में बात की। इस दौरान एक्ट्रेस की मां ने ऐसा रिएक्शन दिया जिसे देखने के बाद खुद एक्ट्रेस भी शरमा गईं।
सुगंधा मिश्रा ने पूछा सवाल कब करनी है शादी
शो की होस्ट सुगंधा मिश्रा ने तेजस्वी की मां से एक्ट्रेस की शादी को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा क्या आप तेजस्वी की शादी पर विचार कर रही हैं ? इसके बाद एक्ट्रेस की मां जवाब देती हैं, जी सब पूछते हैं शादी कब करनी है। इसके बाद Sugandha Mishra ने दूसरा सवाल पूछा कि क्या लड़का ढूंढ लिया है ? इस सवाल का मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए तेजस्वी कहती है, ‘नहीं अभी ढूंढना बाकी है।’
मां के रिएक्शन से शरमाई तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश की मां ने बातचीत के बीच में कहा, ‘लड़का पहले ही तय हो चुका है, वह पंजाबी है।’ मां के इस रिएक्शन ने तेजस्वी को शर्म से लाल कर दिया। सुगंधा मिश्रा ने कहा कि क्या वह लड़का पंजाबी है। तेजस्वी मुस्कुराते हुए कहती हैं, ‘इसका मतलब है कि वह होने वाले ससुराल वालों से जुड़ी हुई हैं।’
गणेश चतुर्थी पर खुश नजर आए कपल
बिग बॉस सीजन 15 में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक दूसरे से मिले थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और अब हर मौके पर अपने प्यार को जाहिर भी करते हैं। Bigg Boss के घर में फैंस ने दोनों की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया था। शो के बाद भी कपल की जोड़ी और उनका रिश्ता आज भी मजबूत है। गणेश चतुर्थी के मौके पर कपल ने गणपति जी की स्थापना भी की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।





