back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगना रनौत पर बरसे स्वरा भास्कर के पति फाहद, बताया गलत पॉलिटिशन, एक्ट्रेस ने लगाई फटकार

एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत की जमकर सराहना की है। वहीं उनके पति फाहद अहमद ने कंगना को एक बुरी पॉलिटिशियन बताया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना रनौत की जमकर तारीफ की, वहीं उनके पति फाहद ने कंगना को बुरी पॉलिटिशियन करार दिया। फाहद ने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि कंगना का राजनीतिक रवैया और फैसले जनता के हितों से मेल नहीं खाते।

कंगना रनौत और स्वरा भास्कर के बीच पहले कई बार जुबानी जंग हो चुकी है। दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए थे। लेकिन हाल ही में स्वरा ने कंगना की तारीफ कर सबको चौंका दिया, जिससे उनके रिश्तों को लेकर नई चर्चा छिड़ गई है।

स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत को डेस्टिनी चाइल्ड बताते हुए उनकी खूब सराहना की, लेकिन इसी बीच उनके पति फाहद ने बिल्कुल उलटा बयान देते हुए कंगना को बुरी पॉलिटिशियन करार दिया। दोनों के विपरीत विचार अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

कंगना रनौत के बारे में क्या बोलीं स्वरा

दरअसल, जब स्वरा भास्कर से कंगना रनौत को लेकर एक हैशटैग बताने को कहा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, डेस्टिनी चाइल्ड। फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में स्वरा ने कंगना की यात्रा की तारीफ करते हुए कहा, “उनमें और उनकी जर्नी में कई सराहनीय बातें हैं। हैशटैग नेवर गिवअप। क्योंकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी।”

फाहद अहमद कंगना को बताया बुरा पॉलिटिशियन

वहीं फाहद अहमद ने बेबाकी से कहा, “मैं उन पर ज्यादा कमेंट नहीं कर सकता क्योंकि वह एक बुरी पॉलिटिशियन हैं। मेरा हैशटैग होगा। बैड पॉलिटिशियन।” स्वरा जब उन्हें हैरानी से देखती हैं, तो फाहद आगे बढ़ते हुए कंगना के मंडी बाढ़ पर दिए गए रिस्पॉन्स का जिक्र करते हैं।

बतौर एक्टर मुझे पसंद लेकिन…

फाहद अहमद ने साफ शब्दों में कहा, “कंगना को विशेष निधि के लिए आवाज उठानी चाहिए थी और सिर्फ राजनीतिक वोटों से आगे बढ़ना चाहिए था। वह बेहतरीन अभिनेत्री हैं और बतौर एक्टर मुझे भी पसंद हैं, लेकिन पॉलिटिक्स में वह बेहद खराब साबित हुई हैं।”

स्वरा ने पति को कहा- 50 बार मत बोल

वही, फाहद अहमद ने यह भी खुलासा किया कि, भले ही उनके और कंगना रनौत के बीच राजनीतिक मतभेद रहे हों, लेकिन स्वरा संग उनकी शादी पर कंगना ने दोनों को शुभकामनाएं दी थीं। 

बातचीत के दौरान, जब फाहद दोबारा कंगना को बैड पॉलिटिशियन कहते हैं, तो स्वरा मजाक में उन्हें टोकते हुए कहती हैं, ‘अरे, 50 बार मत बोलो।’ फिलहाल, स्वरा और फाहद शो पति, पत्नी और पंगा में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵