back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुरेखा सिकरी ने ली अंतिम सांस, सेलेब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि (लीड-1)

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक बालिका वधु में दादीसा के किरदार के लिए मशहूर और तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सिकरी का शुक्रवार को निधन हो गया। इस दुखद मौके पर मनोज बाजपेयाी सहित रणदीप हुड्डा जैसे कई बॉलीवुड कलाकारों ने खेद जताया है। इस दिन दिल का दौरा पड़ने के चलते 75 वर्ष की आयु में अभिनेत्री का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। दूसरा ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद वह स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रही थीं। साल 2018 में उन्हें पैरालिक्टिक स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था और साल 2020 में उन्हें ब्रेक स्ट्रोक आया था। हाल के वर्षों में फिल्म बधाई हो और टीवी सीरीज बालिका वधु में अपने निभाए गए किरदारों से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी। उनके निधन पर दुख जताते हुए मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर कहा है, बेहद दुख समाचार! सबसे महानतम प्रतिभाओं में से एक सुरेखा सीकरी जी का निधन हो गया है, वह अपने पीछे थिएटर और सिनेमा में अपनी कई दमदार प्रदर्शन छोड़कर गई हैं। उन्हें मंच पर देखना किसी तोहफे से कम नहीं होता था। थिएटर में उनके अभिनय से जुड़ी हुई यादों को कभी नहीं भुला सकता। एक महान अभिनेत्री और एक शानदार इंसानफ आरआईपी। अभिनेता विजय वर्मा अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखते हैं, वह कुदरत का एक जबरदस्त रूप थीं। एक सच्ची कलाकार थीं। सिनेमा को उनके जाने से काफी बड़ी क्षति हुई है। दिल टूट सा गया। अभिनेता रणदीप हुड्डा लिखते हैं, रेस्ट इन पीस हैशटैग सुरेखा सिकरी जी। अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने ट्विटर पर उनके साथ ली गई अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, आरआईपी सुरेखा जी। मुझे आपकी हमेशा याद आएगी। बहुत बड़ा नुकसान हो गया। आपकी प्रतिभा शानदार थी! फिल्मकार अशोक पंडित ने ट्वीट किया, रंगमंच, टेलीविजन और फिल्मों की एक अनुभवी कलाकार एक महान इंसान सुरेखा सिकरी जी के हृदय गति रुकने से निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। यह इंडस्ट्री को हुआ एक बहुत बड़ा नुकसान है। उनके निकट और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। -आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵