नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक टीवी शो से फैंस जीत लिया है। एक्ट्रेस आए दिन किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में छाई हुई हैं। फिलहाल वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट कराया जो इस समय काफी वायरल हो रहा है। तो चलिए उन तस्वीरों को देखते हैं।

एक्ट्रेस ने जब से प्रेग्नेंसी की खबर दी है तब से ही वो काफी फोटशूट करा रही हैं अब हाल ही में उन्होंने ग्लैमरस ब्राउन ड्रेस में तस्वीरें शेयर की।

सुरभि ज्योति इस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट हुईं नजर आ रही हैं।

इस फोटोशूट में उनका ग्लो और खुशी साफ नजर आ रही है। उनका लुक बेहद एलिगेंट और सॉफ्ट दिख रहा है।

मैटरनिटी फेज को उन्होंने बेहद खूबसूरती से कैप्चर किया है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग अलग पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत ड्रेस ने उन्हें लुक में चार चांद लगाया है।

इस फोटोशूट ने एक बार फिर उनकी स्टाइल सेंस को साबित किया है।सुरभि ज्योति का यह लुक मॉम-टू-बी फैशन के लिए इंस्पिरेशन बन रहा है।
आपको बता दें कि, सुरभि शादी डेढ़ साल बाद मां बनने जा रही हैं। सुरभि ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के संग 2024 में शादी की थी। सुरभि ने 2012 में कुबूल है से अपने करियर की शुरुआत की थी फिर नागिन शो ने उन्हें अलग ही पहचान दिलाई।




