back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सनी हिंदुजा ने मॉरीशस में शुरू की शहजादा की शूटिंग

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता सनी हिंदुजा कार्तिक आर्यन अभिनीत अपनी अगली फिल्म शहजादा की शूटिंग शुरू करने के लिए मॉरीशस पहुंचे। उन्होंने कहा, फिर से शूट पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। महामारी का हम पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा था लेकिन अब चीजें वापस अपनी जगह पर आ रही हैं। शहजादा जैसी फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इससे पहले सनी इनसाइड एज, द फैमिली मैन, एस्पिरेंट्स, चाचा विधायक हैं हमारे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। शहजादा भूषण कुमार द्वारा निर्मित रोहित धवन द्वारा निर्देशित है और इसमें कृति सेनन भी हैं। फिल्म के इस साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵