नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2‘ की हर कोई बात करता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी चालू हो गई है। जिसमें भी काफी अच्छा खासा मुनाफा देखने को मिल रहा है। इसके गाने इसके ट्रेलर देखने के बाद लोग फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं आपको बता दें की फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघर में दस्तक दे रही है। इस फिल्म के बाद भी सनी देओल के पास काफी अच्छे प्रोजेक्ट है तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।
बॉर्डर 2 के बाद भी मचेगा धमाल
सनी देओल ने जब से दोबारा कम बैक किया है उनका जलवा लगातार दर्शकों को देखने को मिल रहा है। सनी देओल इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हैं। साल 2026 और 2027 में उनकी कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसकी शुरुआत ‘बॉर्डर 2’ से होगी। ‘बॉर्डर 2’ शुक्रवार (23 जनवरी 2026) के दिन थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके बाद उनकी फिल्में एक के बाद एक लोगों का मनोरंजन करने आएंगी।
रामायण पार्ट 1
फिल्मों की लिस्ट में सबसे बड़ी फिल्म रामायण पार्ट वन का नाम शामिल है इस फिल्म में सनी देओल हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे या फिर दिवाली 2026 को रिलीज होगी।
गबरू
ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इसमें सनी देओल, प्रीत कमानी और सिमरन बग्गा हैं। इसे शशांक उडापुरकर ने डायरेक्ट किया है। ये 13 मार्च को रिलीज हो सकती है।
लाहौर, 1947
आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में विभाजन के दौर की इमोशनल कहानी दिखाई जाएगी। अभी तक इसकी रिलीज डेट तो अनाउंस नहीं हुई है। हालांकि इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी।
ऐसे ही कई फ़िल्में और कई प्रोजेक्ट सनी देओल के हाथ में है। वह दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि 2026, 2027 में उनकी कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होती है जो दर्शकों को एंटरटेन करते हुए उनके दिलों में राज करती हैं।




