back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sunny Deol और Randeep Hooda की फिल्म ‘जाट’ ने किया वीकेंड पर दमदार कलेक्शन

सनी देओल और रणदीप हुडा की फिल्म 'जाट' रिलीज होने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं अब इसके चौथे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘जाट‘ को लेकर दर्शकों के मन में काफी ज्यादा उत्सुकता बनी हुई थी फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को अपनी ओर काफी ज्यादा खींचा हुआ था। इस फिल्म में सनी देओल का दमदार एक्शन और रणदीप हुड्डा का जबरदस्त विलेन अंदाज दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को काफी ज्यादा प्यार भी मिल रहा लेकिन इसके बाद भी फिर बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमल नहीं दिखा पाई तो वहीं अब इसके चौथे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है।

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ रिलीज होने के बाद ओपनिंग डे पर भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद लगातार इसमें काफी ज्यादा गिरावट देखी गई। फिर ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि वीकेंड पर फिल्म काफी अच्छा कर सकती है। वहीं वीकेंड खत्म होने के बाद इसके आंकड़े सामने आ गए है।

फिल्म ‘जाट’ ने रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई केवल 7 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन ‘जाट’ के कलेक्शन में 39.29 फीसदी की तेजी देखी गई और इसने 9.75 करोड़ रुपये कमाए। और अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जाट’ ने रिलीज के चौथे दिन 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘जाट’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 40.25 करोड़ रुपये हो गई है।

वीकेंड का उठाया फायदा 

फिल्म जाट ने वीकेंड का पूरा फायदा उठाकर 14 करोड़ चौथे दिन कमा लिए है। हालांकि अभी भी फिल्म को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी 100 करोड़ के आंकड़े पार करने में। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का बजट 100 करोड़ बताया गया है। अगर फिल्म 100 करोड़ के पार जाती है तब फिल्म अपने लगत बजट से ज्यादा कमा सकती है। हालांकि यह तो अब आने वाले दिनों में ही पता चलेगा की फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर कितना चलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप-लिन की बड़ी घोषणा: जल्द होंगी खुशियों की दस्तक

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस एंटरप्रेन्योर लिन लैशराम ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...