नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल की फिल्म ‘जाट‘ में एक्टर का वहीं पुराना एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस सनी देओल को एक्शन हीरो बता रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं इसके साथ लोग विलेन के अंदाज में दिख रहे रणदीप हुडा की भी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा प्यार मिलने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमल नहीं दिखा पा रही है। अब फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें काफी गिरावट देखी गई।
दूसरे दिन ऐसा रहा कलेक्शन
फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसको लेकर सभी फैंस काफी एक्साइटेड थे। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद इसके कलेक्शन में काफी उथल-पुथल मचा हुआ है।सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ 50 हजार कमाए थे। वहीं दूसरे दिन फिल्म के आंकड़े में और ज्यादा गिरावट आई फिल्म दूसरे दिन केवल 7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने दो दिनों में 16.5 करोड़ कमा लिए हैं।
फिल्म के रिलीज के पहले जिस तरह इस फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ था। वह क्रेज अभी भी बरकरार है लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है। हालांकि इस फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इसमें देवा, इमरजेंसी जैसी कई फिल्में शामिल है। वही आप मेकर्स को वीकेंड का इंतजार है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म वीकेंड पर अपने कलेक्शन पर उछाल का सकती है।
फिल्म के कास्ट
फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल के अलावा रेजिना कसांड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, संयमी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्में रणदीप हुड्डा और सनी देओल की जबरदस्त एक्शन दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है जिसे लेकर वह सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर्स की काफी तारीफ कर रहे हैं।




