back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साउथ कोरियन बैंड के नए गाने ‘बीटीएस बटर’ ने मचाई धूम, 68 मिनट में मिले 2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स

दुनियाभर में अपने गानों के लिए मशहूर साउथ कोरियन बैंड ‘बैंगटन बॉयज’ अपने नए गाने को लेकर चर्चा में है। यह बैंड बीटीएस के नाम से भी जाना जाता है। इस बैंड ने 21 मई शुक्रवार को अपना नया गाना ‘बीटीएस बटर’ रिलीज किया है, जिसे फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा हैं। साल 2020 में रिलीज डायनामाइट’ के बाद ‘बीटीएस बटर’ इस बैंड का दूसरा इंग्लिश सिंगल है। खास बात यह है कि शुक्रवार को रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर मात्र 68 मिनट में दो मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए। 23 मई को ‘बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स’ में उनके इस सॉन्ग को टीवी पर दिखाया जाएगा। यह ग्रुप इस सेरेमनी में कोरिया से ही लाइव स्ट्रीम के जरिए जुड़ेगा और परफॉर्म करेगा। बता दें बीटीएस का पूरा नाम बांगटान सोनयोनडान और बियॉन्ड द सीन्स है और यह सात लड़कों का एक दक्षिण कोरियाई बॉय बैन्ड है, जिनके नाम किम नाम जून (उर्फ आरएम), किम सोकचिन (चिन), मिन युंग (सुगा), जोंग हो सोक (जे होप), पाक ची मिन (जिमिन), किम ताए ह्यून (हम) और जोंग जोंगगुक हैं। इस बैंड ने अपने गानों से दुनियाभर में हंगामा मचाया हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

9 साल बाद ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर भावुक हुए करण जौहर, बोले- मेरा दिल इसे कभी नहीं भूलेगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपनी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' (ADHM) की 9वीं वर्षगांठ पर फिल्ममेकर करण जौहर नॉस्टैल्जिक हो गए हैं। जहां वे...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...