back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब बाढ़ के बीच ‘बहादुर’ अविजोत से मिले सोनू सूद, हर संभव मदद का वादा, लोगों से की खास अपील

एक्‍टर सोनू सूद ने पंजाब के अस्पताल में किडनी रोग से पीडि़त युवा अविजोत से और उसके परिवार से मुलाकता की। इस दौरान, कुछ तस्वीरें साझा कीं। एक्‍टर ने पीडि़त युवा से मिलकर मदद का वादा भी किया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । इस समय देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्‍खलन की घटना ज्‍यादा हो रही है। इस कड़ी में हिमाचल, उत्‍तराखंड, हरियाणा और पंजाब सबसे ज्‍यादा बाढ़ से ग्रसित है। इन राज्‍यों में भारी जनमानस को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, सरकार और समाजसेवी संगठन इन बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आ रहे है। कई लोगों क्रिकेटर और फिल्‍मी जगत से जुड़ी लोग राहत सामग्री और जरुरी चीजों की मदद पहुंचे रहे है। 

इस बीच, अभिनेता सोनू सूद ने पंजाब के अस्पताल में किडनी रोग से पीड़ित युवा अविजोत से मुलाकात की। एक्‍टर ने X (पूर्व ट्विटर) पर इस मुलाकात की कुछ तस्‍वीरें शेय कर युवा अविजोत को जल्‍द ठीक होने का आश्वासन दिया। अविजोत के इलाज और ठीक होने में वह हर संभव मदद करेंगे कर भरोस जताया। । सोनू का यह कदम बच्चों और परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बना।

View this post on Instagram

सोनू सूद ने पीड़ित युवा अविजोत से अस्पताल में मिले और परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चे का सिर सहलाया और कहा कि, अविजोत बहादुर है, उसका ठीक होना प्राथमिकता है, और वह अकेला नहीं है।


बाढ़ उसके इलाज में बाधा न डाले- सोनू सूद 


अभिनेता सोनू सूद ने लिखा, “आज पंजाब में नन्हे अविजोत से मुलाकात हुई—एक बहादुर आत्मा जिसके सामने बड़ी लड़ाई है। हम उसके ठीक होने में हर संभव मदद करेंगे। इस नन्हे फरिश्ते को शक्ति और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। वह अकेला नहीं है।” सोनू सूद ने यह मुलाकात शुक्रवार की थी। उन्होंने बच्चे के परिवार से बात की है और सुनिश्चित किया है कि बाढ़ “उसके इलाज में बाधा न डाले।” 


बता दें कि, एक्‍टर सोनू सूद इन दिनों पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। एक्‍टर रविवार को राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्यों में मदद करने पंजाब पहुँचे। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

पंजाब बाढ़ पर क्‍या बोले सोनू सूद 


पंजाब दौरे पर अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि वह बागपुर, सुल्तानपुर लोधी, फिरोज़पुर, फाज़िल्का और अजनाला का दौरा करेंगे ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा ले सकें। उन्होंने बताया कि कई घर तबाह हुए और लोगों की रोज़ी-रोटी बर्बाद हुई है, इसलिए वह हर संभव मदद और स्थानीय प्रशासन से ज़रूरतों की सूची लेंगे।

राहत कार्यो में एकजुट होने की अपील 


बाढ़ प्रभावित पंजाब की स्थिति पर बात करते हुए अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि राज्य को सामान्य होने में कुछ महीने लगेंगे। उन्होंने लोगों से राहत कार्यों में एकजुट होने का आग्रह किया और बताया कि पंजाब को पटरी पर लौटाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...