back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, साझा की दूसरे बच्चे के आने की खुशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी साझा की। स्टाइलिश फोटोशूट के दौरान उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी की घोषणा की।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकॉन सोनम कपूर ने गुरुवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई कुछ खूबसूरत तस्वीरों के जरिए सोनम ने अपने फैंस को यह खुशखबरी दी, जिसे देख फैंस चौंक गए। उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया। इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ एक शब्द “Mother” लिखा था, जिसे देख इंटरनेट पर खुशियों की लहर दौड़ गई। सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाइयाँ दीं और जमकर तारीफें कीं।

सोनम कपूर की हॉट-पिंक वूलन सूट वाली तस्‍वीरें वायरल 

सोनम कपूर ने अपने हालिया फोटोशूट में प्रिंसेस डायना के हॉट-पिंक वूलन सूट का स्टाइल अपनाया। उनके आउटफिट में बड़े पैडेड शोल्डर्स और सॉफ्ट कर्व्ड लाइन्स थीं, जो दिवंगत प्रिंसेस के प्रतिष्ठित लुक्स से मेल खाती थीं। सोनम का यह लुक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

पति ने किया प्यारा कमेंट

सोनम कपूर का स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां फैंस इसे “एलीगेंट”, “क्लासिक” और “क्वीन वाइब्स” जैसे कमेंट्स दे रहे हैं। सोनम की तस्वीर शेयर करने के बाद, उनके पति आनंद आहूजा ने भी मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, “Double Trouble,” जो फैंस को बहुत पसंद आया।

सोनम कपूर का वर्क फ्रंट

बता दें कि, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में शादी की थी, और 2022 में दोनों ने अपने पहले बेटे, वायु का स्वागत किया। तब से सोनम सोशल मीडिया पर अपनी मदरहुड जर्नी के प्यारे पलों को शेयर करती रहती हैं। करियर की बात करें तो, सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया से बॉलीवुड में कदम रखा था।

इसके साथ ही, सोनम कपूर ने रांझणा और नीरजा जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। शादी और मदरहुड के बाद उन्होंने फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लिया, लेकिन 2023 में उनकी फिल्म ब्लाइंड से उन्होंने लंबे गैप के बाद वापसी की। अब सोनम जल्द ही Battle for Bittora में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...