नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने 23 जून को शादी की है। इस शादी से देश के कई कट्टरपंथी आहत हो गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के होम टाउन पटना में इस शादी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। शत्रुघ्न पर आरोप लग रहे हैं कि वो ‘लव जिहाद’ प्रचार कर रहे हैं। सोनाक्षी और ज़हीर की शादी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं।
पोस्टर में क्या लिखा है?
ये पोस्टर ‘हिंदू शिवभवानी सेना’ ने लगवाए हैं। इस पोस्टर में साफ तौर पर धमकी दी गई है। इसमें लिखा है कि सोनाक्षी को बिहार में घुसने नहीं दिया जाएगा। वहीं ये भी लिखा है कि ये शादी ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने वाली है। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा से बेटी की शादी का समर्थन करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा गया है। इतना ही नहीं, ये भी कहा गया है कि अगर वो अपना फैसला नहीं बदलते तो उन्हें अपने बेटों लव-कुश और अपने घर रामायण के नाम बदल देने चाहिए।
1719293759655-96844c1f31967d1896654982a7c8589f1719219264004920_original.avif
शत्रुघ्न सिन्हा ने विवाद पर दी प्रतिक्रिया
बेटी सोनाक्षी की शादी के विरोध को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने आनंद बख्शी के गीत का जिक्र करते हुए कहा, ‘आनंद बख्शी साहब ने एक बात कही है, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। इसमें मैं ऐड करना चाहता हूं कि कहने वाले अगर बेकार और बेरोजगार हों तो उनके लिए कहना ही काम बन जाता है। मेरी बेटी सोनाक्षी ने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है। शादी का फैसला दो लोगों के लिए बहुत इंपॉर्टेंट होता है और किसी तीसरे को अधिकार नहीं है कि वह बीच में बोले। मैं सभी विरोधियों को कहना चाहूंगा आप लोग अपनी जिंदगी जियो और कुछ जरूरी काम करो।”
शादी से पहले खबरें आ रही थीं कि सोनाक्षी के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ हैं और वो नहीं चाहते हैं कि सोनाक्षी ज़हीर से शादी करें। हालांकि, शादी से दो दिन पहले ही सिन्हा परिवार ने साफ कर दिया था कि वो अपनी बेटी के फैसले में उनके साथ हैं और उनके और ज़हीर के साथ उनका आशीर्वाद हमेशा रहेगा।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/




