नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी खूबसूरत और अदाओं वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मलाइका एक बार फिर कहर ढा रही हैं उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा।

अपनी हसीन अदाओं से एक बार फिर फैंस को मलाइका अरोड़ा घायल कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल में ही अपनी कुछ साड़ी में हॉट तस्वीरें शेयर की हैं।

एक्ट्रेस हमेशा की तरफ इस बार भी अपनी तस्वीरों से लोगों का मन मोह रही हैं। सब उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर गदर मचाने लगी। मलाइका ने साड़ी में ऐसे पोज दिए हैं कि आप भी हैरान रह जाएंगे।

तस्वीरों में सीक्विन्ड साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जो काफी अच्छी डिजाइन की गई हैं। इन में मलाइका का मदहोश कर देने वाला अंदाज देखने लायक है।

फोटोशूट में एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ ही हल्की ज्वेलरी भी पहनी हैं जो उनके लुक को और भी ज्यादा खास दिखा रहा।

एक्ट्रेस ने इस लुक के लिए हल्का ही मेकअप भी चुना है उनका ये लुक उनके फैंस को दीवाना कर रहा है।
मलाइका अरोड़ा इतने सालों बाद भी काफी फिट हैं। एक्ट्रेस अपने काम के लिए चर्चा में आएं न आएं, लेकिन वे अपने लुक और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में जरूर आ जाती हैं। मलाइका का ड्रेसिंग सेंस और उनका परफेक्ट फिगर लोगों को खासा इम्प्रेस करता है।




