नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आज सिनेमघरों में अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हुई है। अक्सर ऐसा होता है कि जब दो फिल्में एक साथ रिलीज होती है, तो किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होता है। वहीं, आज फिल्म ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ और ‘Singham Again’ रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों का क्रेज ऐसा है कि लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला है। हालांकि, आंकड़े थोड़ा आगे पीछे हो सकते हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में छा गई है। कॉप यूनिवर्स की यह फिल्म फैंस को बेहद पसंद आई है जिसका रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।
थिएटर में लगी लोगों की भीड़
फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को दिवाली से कनेक्ट किया गया है जिसमें रामायण की झलक दिखती है। यहीं वजह है कि इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर में दर्शकों की भारी भीड़ लगी हुई है। इस फिल्म को इंडिया में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सेंसर बोर्ड से फिल्म को U/A सर्टिफिकेट भी मिला है।
फिल्म का एडवांस बुकिंग कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की शुरुआत एडवांस बुकिंग से होती है जिसमें 4 लाख टिकट बेचे गए। Advance Booking से फिल्म का कलेक्शन 12 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। प्री-सेल्स का कलेक्शन मिलाकर यह आंकड़ा 15 करोड़ हो जाता है। फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 35 से 40 करोड़ तक का हो सकता है।
फिल्म को लेकर फैंस के रिएक्शन
फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, आज कॉप यूनिवर्स की पूरी फौज ने अपने फैंस का खूब मनोरंजन किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर सिंघम अगेन।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रोहित शेट्टी ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। वहीं अजय देवगन ने फिर से सिंघम के अंदाज में फैन्स का दिल जीता है। दमदार एक्शन और ड्रामा से भरी इस फिल्म को देखकर आपको भी मजा आ जाएगा।’ तीसरे यूज़र ने लिखा, ‘फिल्म में अर्जुन कपूर की एंट्री होती है तो सेनेरियो बदल जाता है। फिल्म मजेदार हो गई है और मजा आ रहा है।’ अन्य यूजर्स भी फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं।
सुपरहिट रहे हैं पिछले दो पार्ट
फिल्म ‘सिंघम’ साल 2011 में रिलीज हुई थी जिसमें काजल अग्रवाल और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद साल 2014 में ‘सिंघम रिटर्न’ रिलीज हुई थी जिसमें करीना कपूर और Ajay Devgan ने अहम भूमिका निभाई थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन के साथ सुपर हिट रही थी। अब कॉप फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ दिवाली का टोटल धमाका बनकर आज 1 नवंबर 2024 को रिलीज हो गई है।
फिल्म की स्टार कास्ट
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ अहम किरदार निभा रहे हैं।




