नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कान फिल्म फेस्टिवल में अब तक कई बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आ चुके हैं। इसी बीच इन्फ्लुएंसर नैन्सी त्यागी भी रेड कार्पेट पर अपनी डिजाइन की हुई ड्रेस पहन कर नजर आईं। उनकी ड्रेस और उनके स्टाइल ने सभी का दिल जीत लिया। दूसरी बार जब वह रेड कार्पेट पर चलने आई तो उन्होंने दावा किया कि उन्होंने किसी की कॉपी नहीं है उन्होंने खुद की डिजाइनर ड्रेस बनाई है। वहीं अब सिंगर नेहा भसीन ने नैन्सी त्यागी के ओरिजिनल आउटफिट बनाने के दावों को गलत बताया है।
क्या कॉपी है नैंसी त्यागी काआउटफिट ?
कान फिल्म फेस्टिवल पर नैंसी त्यागी ने दूसरे दिन सिल्वर और वाइट कलर का काफी खूबसूरत ड्रेस पहनी थीं।इसमें बहुत सारे स्टोन्स लगे थे। इसमें एक्ट्रेस ने केप भी जोड़ा था।इनफ्लुएंसर ने बताया था कि उन्होंने इस ड्रेस को काफी मेहनत से तैयार किया है उनकी मां का या फेवरेट कलर है। इसलिए उन्होंने सोचा कि इस बार क्यों न इस कलर का आउटफिट बनाया जाए। लेकिन अब सिंगर नेहा भसीन ने यह दावा किया है कि यह ड्रेस ओरिजिनल नहीं है कॉपी है।
425e95f8fe15840610a68a2abdde53de-croppedImage.png
अब सिंगर नेहा भासिन ने नैंसी के इन दावों को झूठ करार दिया है। नेहा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नैंसी की फोटो शेयर कर दावा किया कि ये उनके आउटफिट से कॉपी किया गया है। सिंगर ने कैप्शन में लिखा ये कोर्सेट बहुत जाना-पहचाना लग रहा है, हम्म्म। बस सोच रही थी। वहीं दूसरी स्टोरी में सिंगर ने एक कोलाज फोटो शेयर की जिसमें दोनों ने सेम आउटफिट पहने हैं। इस पर सिंगर ने लिखा, ‘सेम-सेम।’ इसके साथ ही नेहा ने एक और स्टोरी लगाई इसमें ड्रेस दिखाई दे रहा हैं सिंगर ने लिखा, मुझे बस इतना ही कहना हैं।
67b46d90e1da5e3e6594b54f479bbfdb-croppedImage.png
आपको बता दें कि, नैंसी त्यागी फैशन इनफ्लुएंसर हैं वह हमेशा नए-नए ड्रेस तैयार करती रहती हैं। पिछले साल 2024 में नैंसी त्यागी ने कान में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्हें काफी ज्यादा पहचान मिली और उन्हें हर कोई जानने लगा था।




