नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फ्रांस में चल रहें कान फिल्म फेस्टिवल में इससे पहले कभी इतने ग्लैमरस का तड़का नही लगा था, जितना अब लग रहा है। जहां बॉलीवुड चार्म से लेकर हॉलीवुड के आकर्षण तक सभी लोगों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। फेमस फिल्म फेस्टिवल का पांचवां दिन भी किसी ग्लैमरस इवेंट से कम नहीं रहा जिसमें शालिनी पासी, नितिभा कौल, नैंसी त्यागी, दिशा मदान और वीना प्रवीणर जैसी कई अदाकारा ने अपना जलवा बिखेंरा है। आइए जानते है पाँचवें दिन किस भारतीय ने सबको चौंका दिया।
शालिनी पासे ने गुलाबी गाउन में अपना जलवा बिखेंरा
कान फिल्म फेस्टिवल के पाँचवें दिन कौन सी भारतीय ने सबको चौंका दिया, एक पॉजिटिव वाइब्स के साथ शालिनी पासी ने कान में एक गुलाबी गाउन में अपना जलवा बिखेंरा। जिसमें गाउन में एक छोटी ट्रेन थी जो उनके पीछे-पीछे शान से चल रही थी इसे एक नकली पंख के साथ जोड़ा गया था, इस फिगर हगिंग आउटफिट को पहन एक नकली पंख के साथ जोड़ा गया था।
नितिभा कौल का आउटफिट भी खूबसूरत
इसमें उनके अलावा यूट्यूबर और बिग बॉस 10 फेम नितिभा कौल रही जिसमें नितिभा कौल भी का आउटफिट निकोल स्पोसा द्वारा डिज़ाइन किया गया था। जो एक शानदार पोशाक बन गई। आउटफिट के बारे में नितिभा कौल ने बताया कि, पहली नज़र में ही मुझे ये ड्रेस पसंद आ गई थी। यह पल उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।
हॉलीवुड से रॉबर्ट पैटिंसन और जेनिफर लॉरेंस
सफ़ेद रंग की पोशाक पहने भारतीय-थाई मॉडल वीना प्रवीण सिंह भी रेड कार्पेट पर चलते समय मुस्कुराती हुई नज़र आईं।अपने बालों को खुला रखते हुए डायमंड नेकलेस पहने मॉडल वीना बहुत सुंदर लग रही थी। वहीं हॉलीवुड से रॉबर्ट पैटिंसन और जेनिफर लॉरेंस उन सितारों में शामिल रहें जिन्होनें सबसे ज्यादा सबका ध्यान खींचा है।
कान से नैंसी त्यागी का सामने आया दूसरा लुक
फैशन डिजाइनर नैंसी त्यागी के दूसरे दिन का भी लुक सामने आ गया है। नैंसी त्यागी ने दूसरे दिन सिल्वर और वाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। कान में बात करते हुए नैंसी त्यागी ने कहा उनकी मां को ये रंग काफी ज्यादा पसंद है इस वजह से उन्होंने सोचा कि क्यों न आज इस रंग का आउटफिट बनाया जाए।





