back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिंगर हनी सिंह और करन औजाना की बढ़ सकती मुश्किले, गाना ‘मिलियनेयर’ और ‘MF गभरू’ को लेकर विवाद

सिंगर हनी सिंह और करन औजाला, इन दोनों सिंगर्स पर आरोप है, सिंगर ने अपने गाने में अश्‍लील और अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल किया है। इसके लिए पंजाब महिलाा आयोग ने स्‍वत: संज्ञान लिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सिंगर ओर रैपर यो-यो हनी सिंह और पंजाबी गायक करण औजला की बढ़ी मुश्किलें बढ़ने वाली है। इन दोनों के गाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। रैपर यो-यो हनी सिंह का गाना ‘मिलेनियर’ ओर पंजाबी सिंगर का गाना एमएफ गबरु को लेकर अब विवाद शुरु हो गया है। इन दोनों के खिलाफ पंजाब पुलिस को शिकायत की है। उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। 

महिला आयोग ने 11 अगस्‍त को किया तलब 

सिंगर हनी सिंह और करन औजाला, इन दोनों सिंगर्स पर आरोप है, सिंगर ने अपने गाने में अश्‍लील और अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल किया है। इसके लिए पंजाब महिलाा आयोग ने स्‍वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को एक पत्र लिखा कर हनी सिंह और करन औजाला के खिलाफ जांच कराने और 11 अगस्‍त को होने को कहा है। 

महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा उपयोग 

पंजाबी गायक करण औजला के गाने MF Gabru में आपत्तिजनक शब्दों के कारण भी महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। करण औजला को आयोग 11 अगस्‍त को तलब किया है। वही, हनी सिंह का गाना ‘मिलेनियर’ में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा उपयोग करने पर आयोग ने संज्ञान में लिया है। 

क्रिमिनल केस दर्ज करने के मांग

बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ जो जब यो यो हनी सिंह के गाने पर विवाद हुआ है। 2019 में भी यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने गाने को लेकर विवादों में फंस गए थे। विवादों में घिरे रहने वाले हनी सिंह पर पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने उन पर क्रिमिनल केस दर्ज करने की मांग की थी। 

हाल ही में हनी सिंह का नया गाना ‘मखना’ (Makhna) रिलीज हुआ था।ये गाना फैन्स में काफी पॉपुलर हुआ था. मनीषा गुलाटी ने हनी सिंह के इस गाने में महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर स्वतः संज्ञान लिया था।

हनी सिंह का विवादों से रहा है पुराना नाता

पंजाब महिला आयोग ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को लिखे पत्र में हनी सिंह पर उनके गाने ‘मखना’ के लिरिक्स ‘मैं हूं वुमनाइजर’ को लेकर आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए कहा था। लेकिन हनी सिंह को विवादों से पुराना नाता रहा है। आयोग की इस शिकायत के बाद देखना खास होगा कि क्‍या हनी सिंह पर सख्‍त कार्रवाई होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...