नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । कावडियों के लिए सावन का यह महीना खास होता है। सावन शिवरात्रि के इस मौके पर देश के अलग-अलग भगवान महादेव मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
कांवड़ यात्रा को लेकर चल रहे शिव भक्तो के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों को गुस्सा आ गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में डांसर्स अश्लील डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान खूब भीड़ भी इकट्ठा हुई नजर आ रही है। ये वीडियो देखने के बाद सिंगर अनुराधा पौडवाल ने भी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
अनुराधा पौडवाल ने एक वायरल वीडियो पर कमेंट करके इसे नॉनसेंस बताया है। उन्होंने लिखा- कांवड़ यात्रा में हो रहा अश्लील डांस बंद हो, यह नॉनसेंस बंद कीजिए। अनुराधा पौडवाल का ये रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।
लोगों ने जाहिर किया गुस्सा
इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। तो वहीं, लोगों का मानना है कि धार्मिक यात्रा के दौरान इस तरह का व्यवहार सही नहीं है। कांवड़ यात्रा एक पवित्र धार्मिक आयोजन है। इसमें इस तरह का डांस नहीं होना चाहिए।
वीडियो को लेकर नाराज लोग
लोग इस वीडियो को इंटरनेट पर साझा कर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। एक ने लिखा- धर्म में नाम पर लोग अधर्म का रास्ता अपना रहे हैं। दूसरे ने यूजर्स ने लिखा-आज कल कावड़ नहीं पाखंड चल रहा है। कुछ लोग जो सही में कावड़ लेकर जा रहे हैं उनको भी बदनाम कर रहे हैं।
बता दें कि, सिंगर अनुराधा पौडवाल इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। अनुराधा पौडवाल से पूछा गया कि क्या लता मंगेशकर और आशा भोसले ने उन्हें साइडलाइन किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा- ऐसी बातें सिर्फ भारत में ही होती हैं।
उन्होंने कहा कि, इस तरह की बात सिर्फ इंडिया में होती है। किसी ने किसी का करियर खराब कर दिया। बाहर ऐसी बातें नहीं होती हैं। वो लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों का ही बहुत सम्मान करती हैं।




