back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sidharth Shukla Birth Anniversary: सिद्धार्थ शुक्ला कैसे बने बेस्ट मॉडल, एक्टर की लाइफ के अनसुने किस्से

आज सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में जानेंगे। बहुत कम लोग ही उनके जीवन की सच्चाई को जानते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर रह चुके हैं। आज एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है इस मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े किस्सों के बारे में जानेंगे। Siddharth Shukla भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उन्हें हर मौके पर याद किया जाता है। एक्टर ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें स्पेशल पापुलैरिटी बिग बॉस के शो से मिली है। सिद्धार्थ शुक्ला की बातों को जानने के लिए लोग अक्सर गूगल करते हैं लेकिन फिर भी कुछ बातों से अभी अनजान हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला की फैमिली

सिद्धार्थ शुक्‍ला का जनम 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला के पिता अशोक शुक्‍ला रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया में सिविल इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला की दो बड़ी बहनें भी है। अपने घर में सिद्धार्थ शुक्ला सबसे छोटे और लाडले बेटे थे।सिद्धार्थ शुक्ला ने कई बार इंटरव्यू में फैमिली के बारे में बातचीत की। एक्टर ने बताया था कि वह शुरू से ही परिवार के तीन सदस्यों के साए में रहे हैं जिनमें उनकी मां और दो बड़ी बहने उनका खास ध्यान रखती थीं।

सिद्धार्थ शुक्ला की पढ़ाई लिखाई 

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी प्राइमरी स्टडी मुंबई के सेंट जेवियर हाई स्‍कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने रचना संसद स्‍कूल से इंटीरियर डिजाइन में डिग्री हासिल की थी। पढ़ाई लिखाई के बाद क्या करना है सिद्धार्थ शुक्ला को यह बिल्कुल अंदाजा नहीं था। सिद्धार्थ शुक्ला ने एक इंटरव्यू में बताया था की पढ़ाई लिखाई में उनका मन नहीं लगता था खेलकूद में ज्यादा रहते थे। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला टेनिस और फुटबॉल के अच्छे प्लेयर रहे थे।

सिद्धार्थ शुक्ला का करियर

सिद्धार्थ शुक्ला ने मां के कहने पर सिद्धार्थ शुक्ला ने Gladrags Manhunt 2004 में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में एक्टर को वर्ल्ड बेस्ट मॉडल चुना गया था। इसके बाद एक्टर ने कई ऐड शूट भी किए। इस तरह से सिद्धार्थ शुक्ला को सीरियल ‘बाबुल का आंगन छूटे न’ के लिए कॉल आया था। इसके बाद एक्टर ने ‘जानें पहचाने से ये अजनबी’, ‘पवित्र रिश्‍ता’ में गेस्‍ट, ‘लव यू जिंदगी’, ‘बालिका वधु’, ‘करण संगिनी’ और ‘दिल से दिल तक’ सुपरहिट सीरियल्स में भी नजर आए।

रियलिटी शो का भी हिस्सा बने सिद्धार्थ शुक्ला 

सिद्धार्थ शुक्ला सिर्फ टीवी सीरियल ही नहीं बल्कि रियलिटी शो का भी हिस्सा रहे थे। सिद्धार्थ शुक्ला साल 2013 में ‘झलक दिखला जा सीजन 6’, ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 7’, ‘सावधान इंडिया’, ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ में भी नजर आए थे।

सिद्धार्थ शुक्ला की लव लाइफ 

सिद्धार्थ शुक्ला की लाइफ में प्यार मोहब्बत काफी दिलचस्प रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की लव स्टोरी हर किसी को पता थी। सिद्धार्थ शुक्ला का नाम कई अभिनेत्री के साथ जुड़ चुका है। बिग बॉस के घर में आरती सिंह के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें भी शुरू हुई थी। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला और दृष्टि धामी का नाम भी जुड़ चुका है। इतना ही नहीं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की कहानी तो जग जाहिर है। हालांकि, कभी सिद्धार्थ शुक्ला ने किसी भी रिलेशन को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दी थी।

कैसे और कब हुआ था सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 

आज सिद्धार्थ शुक्ला की Birth Anniversary है। सोशल मीडिया पर एक्टर के खूब चाहने वाले हैं उनकी लंबी फैन फॉलोइंग भी है। सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी लोग बेहद याद करते हैं। एक्टर का निधन 2 अक्टूबर 2021 में हुआ था। हार्ट अटैक की वजह से उनकी जान गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Pran Birth Anniversary: पान की दुकान से चमकी थी स्टार की किस्मत, खलनायक बनकर किया बॉलीवुड पर राज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के आइकॉनिक खलनायक प्राण आज भी फैंस के दिलों में जिन्दा हैं। 90 के दशक के बाद भी उनकी फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...