back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sidharth Shukla Death Anniversary: करियर में उड़ान भर रहे थे सिद्धार्थ शुक्ला, जानिए एक्टर की जिंदगी के अनसुने

आज सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ एनिवर्सरी है। एक्टर भले ही हमारे बीच ना रहे हो, लेकिन उनकी यादें आज भी जिंदा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सिद्धार्थ शुक्ला एक बेस्ट मॉडल होने के साथ-साथ दमदार एक्टर भी रहे हैं। आज भले ही एक्टर हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी पापुलैरिटी कायम है। बता दें कि, सिद्धार्थ शुक्ला को 2 सितंबर 2021 में हार्ट अटैक आया था जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। आज सिद्धार्थ शुक्ला के करीबी और उनके फैंस एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद कर रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के जीवन के कुछ ऐसे अनसुने किस्से हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

डॉक्टर के पास थी इंटीरियर डिजाइनिंग की डिग्री 

सिद्धार्थ शुक्ला को इंटीरियर डेकोरेशन का बहुत शौक था। वह एक इंटीरियर डिजाइनर बनना चाहते थे, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सिद्धार्थ ने अपनी इंटीरियर डिजाइनिंग को छोड़कर मॉडलिंग में आने का फैसला लिया। हालांकि, एक्टर को ग्रेजुएशन में इंटीरियर डिजाइनिंग की डिग्री भी हासिल थी। एक्टर ने अपने दोस्त की कंपनी में जॉब भी की थी।

बेहद धार्मिक थे सिद्धार्थ शुक्ला 

सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के बेहद करीब थे एक्टर की मां ने सपनों को पाने में उनकी मदद की। सिद्धार्थ शुक्ला के लिए उनकी मां सब कुछ है इसलिए वह आध्यात्मिक मार्ग को चुनते हुए ब्रह्मकुमारी संगठन के अनुयायी बन गए थे। इतना ही नहीं, एक्टर का अंतिम संस्कार भी ब्रह्मकुमारी रिवाज के अनुसार ही किया गया था।

बिग बॉस में मिली थी पापुलैरिटी 

सिद्धार्थ शुक्ला को ‘बिग बॉस सीजन 13’ से काफी पापुलैरिटी मिली। इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला और पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल की दोस्ती को फैंस काफी पसंद करते थे। इतना ही नहीं, इस शो में फैंस ने एक्टर को इतना पसंद किया कि वह बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुके थे।

मॉडलिंग से हुई करियर की शुरुआत

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी शोज और फिल्मों में भी काम किया। सिद्धार्थ शुक्ला बिना पोर्टफोलियो लिए मॉडलिंग के लिए पहुंच गए और उनकी किस्मत चमक गई। एक्टर ने तुर्की में दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो में हिस्सा लिया और जीतकर देश का नाम रोशन किया। साल 2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी शो ‘बाबुल का आंगन’ से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद एक्टर ‘बालिका वधू’ और ‘दिल से दिल’ तक कई फेमस शोज में नजर आए।

फिल्मों और रियलिटी शो कर रहे हैं हिस्सा 

सिद्धार्थ शुक्ला ने फिल्म ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में काम किया था। इसके अलावा वह कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ और ‘डांस दीवाने’ में एक्टर का एक अलग ही अंदाज रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला अपने करियर में बेहद ऊंची उड़ान भर रहे थे, लेकिन जिंदगी को कुछ और ही मंजूर था। आज एक्टर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी कम नहीं हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

टीवी से लेकर भोजपुरी और बॉलीवुड तक छाई रश्मि देसाई, बिग बॉस से मिली नई पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो अपनी मेहनत और अलग अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...