नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक श्रुति हासन का नाम चलता है। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाई है। श्रुति हासन के पिता कमल हासन भी साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कलाकार हैं। आज श्रुति हासन अपना 49वा जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके स्कूल टाइम से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में जानेंगे। एक्ट्रेस स्कूल में अपना नाम बदलकर जाया करती थीं।
चेन्नई में हुआ था एक्ट्रेस का जन्म
एक्ट्रेस श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 में चेन्नई में हुआ था। कमल हासन और सारिका लीव इन रिलेशनशिप में रहते थे तब श्रुति इस दुनिया में आ चुकी थीं जब उनके माता-पिता की शादी भी नहीं हुई थी। बेटी के जन्म के दो साल बाद कपल ने शादी कर ली थी। श्रुति ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई चेन्नई से पूरी की है।
नाम बदलकर स्कूल जाती थीं श्रुति
श्रुति हासन की बचपन की कहानी काफी दिलचस्प है। एक्ट्रेस अपना नाम बदलकर स्कूल जाया करती थीं, ताकि किसी को पता ना चले कि वह एक सुपरस्टार की बेटी हैं। वह स्कूल के दोस्तों के सामने कमल हासन और मां सारिका का नाम नहीं बताना चाहती थीं। स्कूल में एक्ट्रेस का नाम पूजा रामचंद्रन था।
स्टार ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहती थीं श्रुति हासन
श्रुति ने अपना नाम छुपाया इसके पीछे यह वजह थी कि वह स्टार ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहती थीं। ऐसा भी कहा जाता है कि श्रुति के माता-पिता का भी यही मानना था कि उन्हें स्कूल में कोई ना पहचाने। माता-पिता को ऐसा लगता था कि स्कूल में उनकी शादी को लेकर कोई बेटी को ना चिढ़ाए, क्योंकि एक्ट्रेस का जन्म माता-पिता की शादी से पहले हो गया था।
श्रुति हासन का करियर
श्रुति हासन ने बचपन में ही अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। एक्ट्रेस ने अपने पिता द्वारा निर्देशित फिल्म हे राम में एक छोटा सा रोल किया था। तेलुगू फिल्म ‘अनागनागा ओ धीरूडू’ और तमिल फिल्म ‘7ओम अरिवु’ के लिए एक्ट्रेस को फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। श्रुति ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई गाने भी गए थे। साल 2009 में एक्ट्रेस ने ‘द एक्सट्रामेंटल्स’ नाम से अपना म्यूजिक बैंड भी बनाया है।
श्रुति हासन की सुपरहिट फिल्में
श्रुति हासन साउथ से लेकर बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है जिनमें गब्बर सिंह, बलुपू, रेस गुर्रम, श्रीमंथुडू, क्रैक, लक, गब्बर इज़ बैक, यारा, कुली, वेलकम बैक जैसी फ़िल्में भी नजर आ चुकी हैं।
श्रुति हासन की पर्सनल लाइफ
श्रुति हासन की लाइफ खूब चर्चा में रही है एक्ट्रेस का नाम साउथ एक्टर नागा चैतन्य के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों की शादी की अफवाहें तक सामने आने लगी थी लेकिन नागा चैतन्य की शादी के बाद अफवाहों पर विराम लग गया। इसके अलावा श्रुति हसन का नाम कहीं और कलाकारों के साथ जुड़ चुका है जिसमें धनुष, सिद्धार्थ, सुरेश रैना, माइकल कॉर्सेल और शांतनु हज़ारिका का नाम भी शामिल है। फिलहाल एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की है।





