back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

17 करोड़ की डिमांड में Shraddha Kapoor ने छोड़ी एकता कपूर की फिल्म, डायरेक्टर राही अनिल बर्वे ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म 'स्त्री 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म का इंतजार कर दर्शकों को लग सकता है झटका, फीस मसले को लेकर श्रद्धा कपूर ने राही अनिल बर्वे की फिल्म से तोड़ा नाता!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पिछले साल फिल्म ‘स्त्री 2’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर राज कर चुकीं श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म अब फिलहाल शायद ही देखने को मिले क्योंकि, एक खबर के अनुसार, फीस के मसले को लेकर श्रद्धा कपूर ने एकता की फिल्म से हाथ पीछे खींच लिया हैं। जिसका निर्देशन ‘तुम्बाड़’ फेम निर्देशक अनिल बर्वे कर रहे है।

जानिए क्या है पूरा मामला

‘तुम्बाड’ के निर्देशक राही अनिल बर्वे द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित थ्रिलर फिल्म का हिस्स बनने जा रही श्रद्धा को लेकर अब ऐसी खबर आई है जिससे इसके निर्देशक को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

एकता की फिल्म से श्रद्धा कपूर ने हाथ पीछे खींच लिए हैं

बीते दिनों खबर आई कि श्रद्धा कपूर ने एकता कपूर की फिल्म साइन की है जिसके तुंम्बाड निर्देशक अनिल बर्वे करेंगे। हालाकि, कई रिर्पोट में ये भी दावा किया गया कि, फीस विवाद को लेकर एकता की फिल्म से श्रद्धा कपूर ने हाथ पीछे खींच लिए हैं। अब ऐसी खबरों पर खंडन खुद अनिल बर्वे ने किया है। पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होनें बताया कि, कृपया ऐसी खबरों पर ध्‍यान ना दे, श्रद्धा के बाहर निकलने की खंडन किए बिना प्रोजेक्ट के बारे में अटकलों पर विश्वास न करें। हालांकि उन्होंने उन्होंने श्रद्धा के फिल्म छोड़ने की बात को स्वीकार ना करते हुए श्रद्धा पर सवाल को काटते हुए कहा, कि, अभी मैं ‘रक्त ब्रह्मांड’ पर काम कर रहा हूं, इसके बाद ही अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करुंगा अभीर बस इतना ही कह सकता हूं।

17 करोड़ रुपये की फीस और फिल्म के मुनाफे में फंसी दावंपेच

रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धा ने कथित तौर पर 17 करोड़ रुपये की फीस और फिल्म के मुनाफे में से एक हिस्से की मांग की थी। जिससे निर्माताओ को लगा कि, ये फीस बहुत अधिक है। जिससे मनमुटाव के चलते श्रद्धा ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। हालांकि, राही अनिल बर्वे ने श्रद्धा को इस थ्रिलर फिल्म का हिस्स बताया। और कहा, हमने इस प्रोजेक्ट को लेकर अभिनेताओं के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

राही अनिल बर्वे ने दी सफाई

लोगों से परियोजना के बारे में अफवाहों पर विश्वास न करते हुए राही अनिल बर्वे ने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट के साथ ये भी लिखा कि, कृपया मीडिया में चल रही किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें, हम इस विषय पर सही समय पर आधिकारिक घोषणा करेंगे। आप सभी के सहयोंग के लिए धन्यवाद। 

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी 14 साल बाद लौट रही है, ‘भूत बांग्ला’ इस दिन होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। प्रियदर्शन...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...