back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल शर्मा और मेघाश्री स्टारर फिल्म ‘मांग भरो सजना’ की शूटिंग लखनऊ में भव्य मुहूर्त के साथ शुरू

राकेश त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म जितना लोग सोच रहे हैं, उससे ज्यादा अच्छी बने इसके लिए एकाग्रता और कठिन परिश्रम की जरूरत होती है। इसी चीज को हम अपनी फिल्म में फॉलो कर रहे है।

लखनऊ, हि.स.। अभिनेता राहुल शर्मा और मेघाश्री स्टारर फिल्म ‘मांग भरो सजना’ की शूटिंग भव्य मुहूर्त के साथ शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हो रही है, जिसमें राहुल शर्मा फिल्म डार्लिंग के बाद एक बार फिर से दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसका अंदाजा फिल्म के पहले दिन के शूट से लगाया जाने लगा है। फिल्म ‘मांग भरो सजना’ की पटकथा सामाजिक और पारिवारिक धागों से पिरोई गई है, जो खुद राहुल शर्मा ने बताया।

भोजपुरी में फिल्म करने को प्रेरित किया

उन्होंने कहा कि फिल्म मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और पिछली फिल्म में मिले दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद ने मुझे एक बार फिर से भोजपुरी में फिल्म करने को प्रेरित किया है। इस फिल्म में भी मेरी भूमिका बेहद अलग है, जो आपका खूब मनोरंजन करेगी। फिल्म के गीत संगीत भी एक से बढ़कर एक होने वाले हैं। फिल्म मनोरंजन का बेजोड़ पैकेज बन कर उभरेगा। अच्छी कहानी व कथा वाली फिल्म को करना मेरी प्रायरिटी रही है।

लोगों को आने वाली है बेहद पसंद

राकेश त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म जितना लोग सोच रहे हैं, उससे ज्यादा अच्छी बने इसके लिए एकाग्रता और कठिन परिश्रम की जरूरत होती है। इसी चीज को हम अपनी फिल्म में फॉलो कर रहे है। उम्मीद है लोगों को बेहद पसंद आने वाली है। फिल्म में एक्शन, इमोशन, रोमांस सब भरपूर होगा। कहानी के साथ साथ हमारी फिल्म के गाने भी बेहतरीन होने वाले हैं। हमने इसके प्री प्रोडक्शन पर बेहद मेहनत की है और पूरी एनर्जी के साथ फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं। उम्मीद है जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी, तब दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद भी करेंगे।

कुणाल सिंह नजर आएंगे मुख्य भूमिका में

फिल्म ‘मांग भरो सजना’ में इस बार राहुल शर्मा और मेघा श्री के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुणाल सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशन के साथ-साथ इस फिल्म का लेखन भी राकेश त्रिपाठी ने किया है। फिल्म ‘मांग भरो सजना’ बाबा मोशन पिक्चर कृत और प्रदीप के शर्मा प्रस्तुति में हो रही है। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵