नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का करियर हमेशा ही एक जैसा नहीं रहा है उन्होंने इंडस्ट्री में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। एक्टर ने अपने करियर के दौरान हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी है। लेकिन इन सबके बीच में शाहिद कपूर ने फिल्म कबीर सिंह से करोड़ों के क्लब में शामिल हुए थे। इस फिल्म से ही शाहिद कपूर 250 करोड़ के क्लब में शामिल हुए थे। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानेंगे की उनका करियर ग्राफ कैसा रहा है।
इस फिल्म से एक्टर ने की शुरुआत
शाहिद कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 2003 से फिल्म ‘इश्क विश्क’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने राजीव माथुर का किरदार निभाया था जिसके बाद वह चॉकलेटी बॉय से फेमस हुए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म छा गई थी इसके बाद उनकी फिल्में ‘फिदा’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘दिवाने हुए पागल’, ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ और ‘शिखर’ रिलीज हुई थी जो फ्लॉप रही थी।
यह फिल्म थी करियर का टर्निंग प्वाइंट
साल 2006 में शाहिद कपूर की फिल्म ’36 चाइना टाउन’ और ‘चुप चुप के’ रिलीज हुई थी जो ठीक-ठाक चली थी। इसके बाद फिल्म ‘विवाह’ रिलीज हुई थी जिसमें अमृता राव के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। साल 2007 में शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ रिलीज हुई थी जो लोगों को बहुत पसंद आई थी। यह फिल्म एक्टर के करियर का टर्निंग पॉइंट भी रहा था।
सुपरहिट रही थी कबीर सिंह
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह सुपरहिट रही थी जो 250 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। यह फिल्म शाहिद कपूर के करियर की बड़ी हिट फिल्म रही है। इस फिल्म में शाहिद कपूर कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। दोनों स्टार्स की लव स्टोरी को लोगों का खूब प्यार मिला था।
शाहिद कपूर का वर्क फ्रंट
शाहिद कपूर की फिल्म देव 31 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। अब एक्टर की वेब सीरीज फर्जी 2 रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह फिल्म बुल में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 8 दिसंबर 2025 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।





