back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पवित्र रिश्ता में अपनी भूमिका को मिली प्रतिक्रिया से खुश हैं शहीर शेख

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। वेब सीरीज पवित्र रिश्ता : इट्स नेवर टू लेट में मानव के रूप में नजर आने वाले अभिनेता शहीर शेख इस बात से खुश हैं कि यह शो एक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने जा रहा है। शहीर को उम्मीद है कि अर्चना और मानव की केमिस्ट्री के लिए उन्हें एक बार फिर दर्शकों का समर्थन मिलेगा। यह उन जोड़ों की प्रेम कहानी है जो मध्यम वर्गीय परिवारों से आते हैं। मानव के चरित्र को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने लोकप्रिय बनाया था, जब यह शो 2009 में एक टेलीविजन चैनल पर प्रसारित हुआ था। शहीर को वेब सीरीज में मानव के चित्रण के लिए दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। शहीर ने कहा कि मानव और अर्चना की प्रेम कहानी के लिए तैयार हो जाइए जो आपका दिल जीत लेगी। मैं अपने चरित्र मानव के लिए दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत हूं और अब जब यह शो ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग हो रहा है, तो हम और ज्यादा उत्साहित हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक शो को खूब प्यार देंगे। नंदिता मेहरा द्वारा निर्देशित और निकिता धोंड, गौतम हेगड़े और रितु भाटिया द्वारा लिखित इस शो में शहीर शेख, अंकिता लोखंडे, पूजा भामराह, असीमा वर्धन, पीयूष रानाडे, रणदीप राय और उषा नाडकर्णी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पवित्र रिश्ता: इट्स नेवर टू लेट ऑल्ट बालाजी पर जल्द स्ट्रीम होगा। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵