back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘संदीप और पिंकी फरार’ का दूसरा ट्रेलर जारी, सस्पेंस से भरी है फिल्म की कहानी

सुरभि सिन्हा निर्देशक दिबाकर बनर्जी की आगामी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ का दूसरा ट्रेलर मंगलवार को जारी हो गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में पिंकी दाहिया का किरदार निभा रहे अर्जुन कपूर और संदीप कौर का किरदार निभा रही अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के इस नए ट्रेलर को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया हैं। अर्जुन कपूर ने फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा-‘ आप भी देखे ‘संदीप और पिंकी फरार’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में। ट्रेलर आ गया!’ फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत रेलवे प्लेटफार्म पर बैठे अर्जुन कपूर से होती है, जहां परिणीति चोपड़ा आकर उनसे पूछती है -‘आप कहां जा रहे हैं सर?’ और अर्जुन कपूर कहते हैं ‘कुए में कूदने तू चलेगी मेरे साथ!’ यहां से शुरू होती है उनके साथ की कहानी। दोनों वहां से साथ में भागते हैं। ट्रेलर में वो झलकियां हैरान करने वाली हैं, जिनमें अर्जुन कपूर यानी पिंकी कई बार संदीप की जान लेने की कोशिश करता दिखता है। इस ट्रेलर के अंत में पिंकी संदीप का गला दबाता। शुरुआत से लेकर अंत तक इस ट्रेलर में सस्पेंस ही सस्पेंस नजर आ रहा है। फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के निर्देशक और निर्माता दिबाकर बनर्जी हैं। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की साथ में यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म ‘इश्कजादे’ और ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में काम कर चुके हैं। फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ पिछले साल ही 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में फैले कोरोना महामारी की वजह से फिल्म को समय से रिलीज नहीं किया जा सका। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म को 19 मार्च, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...