back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sardaar Ji 3: दिलजीत के पाक एक्ट्रेस हानिया संग कास्टिंग पर भड़के अनुपम खेर, बोले – मैं उनकी जगह होता…

पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर एक्‍टर दिलजीत दोसांझ खूब आलोचना झेल रहे है। इस बीच, एक्‍टर अनुपम खेर ने हाल ही में पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता और फिल्म निर्माता अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘तन्वी द ग्रेट’ (tanvi the great) को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया और अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्‍तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच, एक्‍टर अनुपम खेर ने हाल ही में पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  

बता दे कि, पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर एक्‍टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ खूब आलोचना झेल रहे है। वह इस फिल्‍म में लीड रोल प्ले किया है और वे फिल्म के को-प्रोड्यूस भी हैं। दिलजीत भारत-पाक तनाव के चलते ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्‍ट्रेस हनिया आमिर संग काम करने पर विवाद खड़ा हो है। इसके लिए दोसांझ आलोचकों के लगातार निशाने पर है। 

हानिया संग दिलजीत के काम करने पर क्या बोले अनुपम खेर?

वहीं, हालिया एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने दिलजीत के पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ कास्टिंग करने पर अपनी राय दी है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि दिलजीत दोसांझ को अपनी पसंद चुनने का अधिकार है, लेकिन वह पर्सनली ये रास्ता नहीं अपनाएंगे। 

अपनी अधिकार की पूरी आजादी 

फिल्‍म ‘तन्वी द ग्रेट’ के निर्देशक ने कहा, “यह उनका मौलिक अधिकार है। उन्हें अपने अधिकार का इस्तेमाल करने की पूरी आज़ादी है और उन्हें इसकी आज़ादी दी जानी चाहिए। मैं अपने नज़रिए से कह सकता हूं कि शायद मैं वह नहीं करता जो उन्होंने किया।”

कला के लिए अपनी बहन का सिंदूर मिटते नहीं देख सकता

एक्‍टर अनुपम खेर ने अपनी बातचीत में आगे कहा‍कि, “मैं कहूँगा, ‘तुमने मेरे पिता को थप्पड़ मारा, लेकिन तुम बहुत अच्छा गाते हो, बहुत अच्छा तबला बजाते हो, इसलिए मेरे घर आकर परफॉर्म करो। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा। मैं इतना महान नहीं हूं।” 

अपनी बहन का सिंदूर उजड़ते नहीं देख सकता-खेर

एक्टर ने आगे कहा,”मैं उसे पलटकर नहीं मारूंगा, लेकिन मैं उसे यह अधिकार नहीं दूंगा… जो नियम मैं अपने घर पर मानता हूं, वही, अपने देश में भी मानता हूं। मैं इतना महान नहीं हूं कि अपने परिवार को पिटते हुए देख सकूं या कला के लिए अपनी बहन का सिंदूर उजड़ते हुए देख सकूं जो ऐसा कर सकते हैं, उन्हें पूरी आज़ादी है।”

‘सरदार जी 3’ को लेकर विवाद क्या है

आपको याद होगा कि, दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर संग काम करने को लेकर विवाद गहराता जा जा है। इस फिल्‍म को लेकर एक्‍टर दिलजीत दोसांझ लगातार आलोचकों के निशाने पर है। तो वही, इस फिल्‍म का भारत में जमकर विरोध हो रही है। दरअसल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक और पीओके में घुसकर उसके कई आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए थे। भारत की इस कार्रवाई की हानिया आमिर ने कभी आलोचना की थी। 

वहीं, भारत ने पाक से चल रही तनाव के बीच पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट भी बैन कर दिए थे। ऐसे माहौल में दिलजीत का पाक एक्ट्रेस हानिया संग काम करना लोगों को रास नहीं आ रहा है। इसी को लेकर विवाद हो रहा है। हालांकि, आलोचना के बाद सरदार जी 3 के मेकर्स ने फिल्म को भारत में रिलीज़ नहीं किया है। इसके बजाय, इसका प्रीमियर 27 जून को पाकिस्तान सहित विदेशों में रिलीज किया गया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Salim Khan Health Update: सलीम खान आईसीयू में भर्ती! हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...