back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हीरामंडी से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखेंगे संजय लीला भंसाली

मुंबई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। संजय लीला भंसाली की आगामी मैग्नम ऑपस हीरामंडी उनकी पहली वेब सीरीज है, जो जल्द रिलीज होने वाली है। निर्देशक ने शो बनाने के लिए अपनी प्रेरणा साझा की है। इसकी शुरुवात के बारे में बात करते हुए, संजय ने कहा, मुझे याद है जब मैं चार साल का बच्चा था और मेरे पिता मुझे एक शूटिंग पर ले गए थे। उन्होंने कहा था कि तुम यहां बैठो और मैं अपने दोस्तों से मिलकर आता हूं। मैं स्टूडियो में अंदर था और मुझे यह सब बड़ा आरामदायक लग रहा था। एक स्कूल, एक खेल का मैदान, एक चचेरे भाई का घर, मुझे यह दुनिया कि सबसे खूबसूरत जगह लगी। जब मैं 25 साल पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे लगता है कि यह बहुत कीमती है मेरे लिए क्योंकि आपको एक फिल्म बनाने का मौका पाने के लिए धन्य होना चाहिए और इसलिए मैं स्टूडियो से जुड़ा हुआ हूं क्योंकि स्टूडियो का फर्श सबसे जादुई होता है। यही मेरा मंदिर है, यही मेरा सब कुछ है। उन्होंने आगे कहा कि हीरामंडी एक ऐसी चीज थी जो 14 साल पहले मेरे दोस्त मोइन बेग ने मुझे 14 पेज की कहानी के रूप में दी थी और आखिरकार जब हमने इसे नेटफ्लिक्स के सामने पेश किया, तो उन्होंने इसे पसंद किया और उन्हें लगा कि इसमें एक मेगा सीरीज जैसी काफी संभावनाएं हैं। यह बहुत महत्वाकांक्षी है, यह बहुत बड़ी और विशाल है। यह आपको वेश्याओं की कहानी बताती है। इसमें उनकी संगीत, कविता और नृत्य और जीवन जीने की कला दिखाई गई है। यह वेश्यालय के भीतर की राजनीति को दिखाती है और विजेता कैसे उभरता है, यह भी दिखाती है । यह मुश्किल है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस बार हम शानदार रंग लेकर आएंगे। यह सीरीज स्वतंत्र भारत के दौरान, एक चमकदार जिले हीरामंडी की वेश्याओं की कहानियों और छिपी सांस्कृतिक वास्तविकता का पता लगाएगी। यह कोठे में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति के बारे में एक सीरीज है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...