नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म’सिकंदर’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को रिलीज हो गई है। तो वहीं अब तक सिनेमाघरों में फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। फिल्म के ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े भी लगातार सामने आ रहे हैं तो वहीं अब तीसरे दिन का भी आंकड़ा सामने आ चुका है।
फिल्म सिकंदर ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। सलमान खान के फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ऐसा रिएक्शन दे रहे हैं कि फिल्म की कहानी कुछ खास रंग नहीं ला रही है। माय फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 19.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसे देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म सिनेमाघरों में कमाल दिखा पाती है या नहीं?
ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की ओपनिंग डे की बात करें तो फिल्म ओपनिंग डे पर 26 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 29 करोड़ का कलेक्शन किया था। कलेक्शन रिपोर्ट देखने के बाद ही अंदाजा लगाया जा रहा था की फिल्म ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली। लेकिन वहीं तीसरे दिन फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो गई है फिल्म ने केवल 19.5 करोड़ का कलेक्शन किया और फिल्म का कुल कलेक्शन 75 करोड़ हुआ है। ऐसे में 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अब तक 100 करोड़ के आंकड़े भी पर नहीं किए है।
फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल नेवी मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में सलमान खान ने पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर की है।




