back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गणपति विसर्जन के दौरान परिवार संग दिखे सलमान खान, गोविंदा ने पत्नी संग बप्पा को विदा कर तोड़ी तलाक की अफवाहें

सलमान खान ने बहन अर्पिता के घर गणपति विसर्जन के दौरान परिवार संग धूमधाम से बप्पा को विदा किया, तो वहीं गोविंदा ने भी जुहू में परिवार संग पूजा कर श्रद्धा से विसर्जन किया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गणपति बाप्पा की विदाई के मौके पर मायानगरी में उमड़ा श्रद्धा और उत्सव का सैलाब। फिल्मी सितारों ने भी भक्ति में रंगकर बप्पा को विदा किया। एक ओर जहां सुपरस्टार सलमान खान ने पूरे परिवार संग ढोल-नगाड़ों पर थिरकते हुए गणपति विसर्जन किया, वहीं दूसरी ओर अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता और बेटे यशवर्धन के साथ जुहू में बप्पा को नम आंखों से विदा किया। जिसे देखं उनके सभी फैंस भावविभोर हो उठे।

सलमान के घर बप्पा की विदाई बनी जश्न का मंजर

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर डेढ़ दिन पहले विराजे गणपति बाप्पा, अब विधिपूर्वक विसर्जित किए गए। लेकिन इस विदाई में मायूसी नहीं, उत्सव का उत्साह था। सलमान खान ने खुद भांजे आहिल संग ढोल पर झूमते हुए बप्पा को विदाई दी। पूरे परिवार में रौनक छा गई आयुष शर्मा, नन्हीं आयत, और सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल भी इस आनंद में शामिल रहे।वीडियो में सलमान की मुस्कान, आहिल की मस्ती और ढोल की थाप ने सोशल मीडिया को जैसे मंत्रमुग्ध कर दिया हो। फैंस ने कहा ये है असली फैमिली गोल्स!

 राजनेता के घर पहुंचे सलमान, दिखाई दी आस्था और सुरक्षा की झलक

गणपति विसर्जन के बाद सलमान खान सीधे पहुंचे राजनेता राहुल कनल के घर, जहां उन्होंने भी गणपति के दर्शन किए। वहां उनकी Z+ सिक्योरिटी ने सभी की नजरें खींचीं, लेकिन सलमान की सादगी और भक्ति ने दिल जीत लिया।

गोविंदा और सुनीता की जोड़ी ने चुपचाप दिया बड़ा जवाब

दूसरी ओर जुहू से आई एक तस्वीर ने हर किसी को चौंका दिया, गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता, साथ में बेटे यशवर्धन, पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ बप्पा को विदा कर रहे थे। कुछ समय से इनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं उड़ रही थीं। लेकिन इस एक साथ पूजा और विसर्जन ने तलाक की अफवाहों पर ताला लगा दिया।पूजा के बाद सुनीता ने भावुक होकर कहा, कोई हमें अलग नहीं कर सकता।बस फिर क्या था, ये वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गया। फैंस ने कहा, बप्पा ने फिर एक बार रिश्तों को जोड़ा है!

जब स्टार्स बने भक्त, तब गणपति ने बांटी खुशियां

त्योहारों की असली खूबसूरती तब दिखती है, जब फिल्मी सितारे अपने व्यस्त जीवन से वक्त निकालकर श्रद्धा में लीन होते हैं। सलमान का परिवार संग डांस, गोविंदा का शांत विसर्जन और दोनों का परिवार को साथ लेकर चलना यही है हमारी संस्कृति की असली तस्वीर। गणपति बाप्पा मोरया! अगले बरस तू जल्दी आ!

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...