नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । सलमान खान और उनका परिवार हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी पर बप्पा का धूमधाम से स्वागत करता नजर आया। मुंबई में सलमान की बहन अर्पिता खान के घर गणपति उत्सव का आयोजन हुआ, जहां पूरे परिवार ने मिलकर पूजा-अर्चना की। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। वीडियो में भक्ति, उत्साह और परिवार का साथ देखने को मिला। इस खास मौके पर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा भी अर्पिता के घर पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और परिवार संग त्योहार की खुशी मनाई।
सलमान खान ने परिवार संग मनाया भव्य उत्सव
सलमान खान ने अपने परिवार के साथ मुंबई में गणपति बप्पा की आरती की। वीडियो में सलमान ब्लैक शर्ट और बेज ट्राउजर में सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। उनके माता-पिता सलीम और सलमा खान भी आरती में शामिल हुए, जबकि उनके दोनों भाई अरबाज और सोहेल खान भी साथ मौजूद थे। अरबाज खान ग्रे पठानी सूट में दिखाई दिए, वहीं बहन अर्पिता खान सफेद ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। उनके बच्चे प्रिंटेड आउटफिट्स में नजर आए। सलमान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री येलो ड्रेस में बेहद गॉर्जियस दिखीं। सोशल मीडिया पर इस खास सेलिब्रेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अर्पिता ने पूरे घर को खूबसूरती से सजाया था, जिसमें फूलों की खास डेकोरेशन शामिल थी, जिसने उत्सव को और भी रंगीन बना दिया।
पत्नी जेनेलिया संग पहुंचे रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी सलमान खान के परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में शामिल हुए। दोनों अपने बच्चों के साथ इस मौके पर पहुंचे और पिंक कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आए। फैमिली के साथ यह खास दिन उन्होंने मिलकर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना और आरती की, जिससे समारोह की खुशी दोगुनी हो गई।
सलमान खान नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में व्यस्त
सलमान खान को आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था, जो दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच खास प्रतिक्रिया नहीं पाई। इस फिल्म में सलमान ने एक्शन अवतार में काम किया था। रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं, जबकि काजल अग्रवाल भी अहम किरदार में नजर आईं। अब सलमान नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह फिल्म अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित है और रिलीज से पहले ही इसके प्रति काफी उत्साह और बज बना हुआ है। फैंस को सलमान के इस नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है।





