back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘सैयारा’ की सफतला की मोहित सूरी ने की फिर बढ़ाई कहा – लोगों ने उन पर विश्वास नहीं किया था

फिल्म ‘सैयारा' ने 570 करोड़ की कमाई कर वैश्विक सफलता हासिल की, जिससे मोहित सूरी के आलोचक भी उसकी कामयाबी को अपनी जीत बताने लगे है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा की नई लव स्टोरी ‘सैयारा’  ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद खुद निर्देशक मोहित सूरी ने भी नहीं की थी। फिल्म की ज़बरदस्त कामयाबी से ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा गया, बल्कि उन लोगों की सोच भी बदली, जो पहले मोहित सूरी को कमतर आंकते थे। मोहित सूरी ने FICCI Frames के कार्यक्रम में फिल्म की सफलता पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि जब पहले दिन के शो खत्म हुए, तो देश-विदेश से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

मोहित सूरी ने बताते हुए कहा, मैंने अपनी पत्नी को कहा था कि अगले एक महीने तक मुझे शाम को डिस्टर्ब मत करना, हर कोई फिल्म देखने के बाद फोन कर रहा है। जो प्यार और अपनापन मिला, वो मैंने 20 साल के करियर में कभी महसूस नहीं किया।जिन्होंने कभी मेरा यक़ीन नहीं किया, उन्होंने भी कहा यह उनकी जीत है। मोहित सूरी ने कहा कि ‘सैयारा’  की सफलता ने उनके आलोचकों को भी अपना रुख बदलने पर मजबूर कर दिया।

जो कभी मुझे नीचा दिखाने में लगे रहते थे, जिन्होंने मुझ पर भरोसा नहीं किया आज वही कह रहे हैं कि ये उनकी भी जीत है। मैंने देखा है कि लोग कैसे अंडरडॉग को सिर पर चढ़ाते हैं और फिर कैसे उसी को गिराने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस फिल्म ने सबकी सोच बदल दी। उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म में कोई फॉर्मूला नहीं था, ना कोई रणनीति, बस एक सच्ची कहानी और ईमानदार प्रयास था, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।

 नई जोड़ी, नई शुरुआत – लेकिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई

फिल्म ‘सैयारा’  से आहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। अनीत इससे पहले ‘सलााम वेंकी’ और वेब सीरीज ‘Big Girls Don’t Cry’ में नजर आ चुकी हैं। फिल्म ने अब तक 570 करोड़ की कमाई कर ली है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म बन चुकी है। मोहित सूरी की ‘सैयारा’  सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक भावनात्मक यात्रा बन गई है जिसमें नए कलाकारों ने दिल जीते, और सच्चे सिनेमा ने फिर एक बार साबित किया कि दर्शकों से झूठ नहीं बोला जा सकता।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमाघरों के बाद आज ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे इश्क में’, फैंस में मची उत्साह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म 'तेरे इश्क में' रिलीज होने से पहले ही अपना कैसे बनाई हुई थी। फिल्म के टीजर ट्रेलर और गानों...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵