back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ का टीजर जारी

साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ काफी समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म का शानदार टीजर जारी किया है। 1 मिनट, 23 सेकेण्ड के इस टीजर में बेहद खूबसूरती से बैडमिंटन स्टार की लगभग पूरी कहानी दिखा दी गई है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के इस टीजर को ट्विटर पर शेयर किया है। फिल्म के इस टीजर में परिणीति चोपड़ा हू-ब-हू साइना नेहवाल की तरह दिख रही हैं। टीजर की शुरुआत परिणीति चोपड़ा के दमदार डायलॉग से होती है। टीजर की शुरुआत में परिणीति कहती है कि-‘देश की आबादी सवा 100 करोड़ और उसमें आधी महिलाएं। राजा बेटा कॉलेज जाएगा मेरा और बेटी चूल्हा फूंकेगी। 18 साल की होते ही हाथ पीले और स्टोरी फिनिश। पर मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ, करछी-तवे के बदले में पकड़ी मैंने तलवार!’ फिल्म के इस टीजर साइना नेहवाल की खेल की उपलब्धियों के विजुअल्स को हाइलाइट किया गया है। फिल्म के इस टीजर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। फिल्म ‘साइना’ स्पोर्ट्स पर आधारित परिणीति की पहली फिल्म है। फिल्म में परिणीति जहां बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभा रही है, वहीं फिल्म में अभिनेता मानव कौल साइना के कोच पी गोपीचंद के किरदार में नजर आएंगे। साइना नेहवाल की इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। फिल्म साइना इसी साल 26 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

महात्मा गांधी के जीवन गाथा पर आधारित बॉलीवुड की ये फिल्में, जानें पूरी लिस्ट

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । गांधी जी के विचारों पर आधारित फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस को दर्शकों ने खूब सराहा। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने...
spot_img

Latest Stories

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵