back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म देवरा में खूंखार अवतार में दिखेंगे सैफ अली खान और जूनियर NTR, दिखेगा दबरदस्त एक्शन और ढेर सारा खून-खराबा

जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'देवरा' का सुपरहिट ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में जूनियर NTR और सैफ अली खान खूंखार अवतार में दिखेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मल्टी स्टारर फिल्म ‘देवरा’ में सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और Junior NTR जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को 10 सितंबर को रिलीज किया गया है जिसे फैंस का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेलर से ही पता चलता है की फिल्म Devra में हाई Action Sequence देखने को मिलेगा। इसके अलावा कई पार्ट ऐसे हैं जहां पर खून-खराबा भी देखने को मिल सकता है। फिल्म में एक्शन और मारधाड़ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्म में खुलेंगे सारे सस्पेंस

फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ के ट्रेलर में सस्पेंस भी दिखाया गया है, जोकि फिल्म देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाता है। हालांकि, यह सभी सस्पेंस फिल्म रिलीज होने के दौरान ही खुलेंगे। बता दें कि, फिल्म की कहानी समुद्री लुटेरों पर आधारित है जिसमें Saif Ali Khan और जूनियर एनटीआर आमने-सामने नजर आएंगे।

डबल रोल में देखेंगे जूनियर एनटीआर 

फिल्म ‘देवरा’ में काफी कुछ दिलचस्प देखने को मिलेगा। एक्टर जूनियर एनटीआर फिल्म में डबल रोल प्ले करेंगे। पहले रोल में एक्टर निडर और साहसी नजर आएंगे, वहीं दूसरे रोल में उनका डरपोक किरदार नजर आएगा। जूनियर एनटीआर का पहला किरदार पिता का होता है जो सैफ अली खान से जंग लड़ता है। फिल्म में सैफ अली खान ‘भैरा’ का किरदार निभा रहे हैं, जो सभी के खून का प्यासा होता है।

खूंखार विलेन के अवतार में दिखेंगे सैफ अली खान 

फिल्म Devra में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान की जबरदस्त टक्कर होती है। इस दौरान सैफ अली खान खूंखार विलेन के अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में फुल आफ एक्शन के साथ-साथ रोमांस सीन भी मौजूद है। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

कब रिलीज होगी फिल्म 

जूनियर एनटीआर की फिल्म इसी महीने 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि, फिल्म को Siwa Koratala ने डायरेक्ट किया है और युवासुधा आर्ट्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और साउथ एक्टर प्रकाश राज भी अहम भूमिका में होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

जाह्नवी कपूर पर टिप्पणी को लेकर भड़के ओरी, ध्रुव राठी को बताया ‘एंटी नेशनल’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर की पर्सनल अपीयरेंस को लेकर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵