नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ इंडस्ट्री के एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा‘ का गाना ‘फियर’ एक्टर के जन्मदिन के एक दिन पहले दर्शकों के बीच धूम मचाएगा। इतना ही नहीं मेकर्स की तरफ से गाने से जुड़ा हुआ टीजर जारी किया गया हैं। बता दें कि, एक्टर के बर्थडे के एक दिन पहले यह गाना रिलीज किया जाएगा। वहीं, फैंस भी इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसके अलावा मेकर्स ने गाने का टीजर जारी करने के साथ, रिलीज डेट का खुलासा भी किया है।
एक्टर के अपोजिट होंगी जान्हवी कपूर
आपको बता दें कि, एक्टर का जन्मदिन 20 मई को है वहीं फिल्म ‘देवरा’ का पहला गाना कल यानी 19 मई 2024 को रिलीज किया जाएगा। वहीं आप पहले गाने का पोस्टर देखें तो ज्यावलमुखी जैसा पिक्चर बनाया गया है, जो डर का माहौल क्रिएट कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, इस फिल्म में जानवी कपूर भी काम कर रही है एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी।
फिल्म देवरा की स्टारकास्ट
इस फिल्म में आपको फुल एक्शन देखने को मिलेगा, जोकि फैंस को बेहद पसंद आने वाला है। इतना ही नहीं देवरा एक हाई बजट फिल्म है। एक्टर इस फिल्म में बाप और बेटे दोनो ही किरदार को पर्दे पर निभाने वाले है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ-साथ सैफ अली खान, राम्या कृष्णा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। इसके अलावा चैत्रा राय भी शामिल हो सकती, लेकिन अभी तक इनके नाम को लेकर ऑफिशल इनफॉर्मेशन नहीं है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





