नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की कैमिस्ट्री भी देखने को मिलती है। इस दौरान सबसे बड़ा नुकसान सबा आजाद को हो रहा है क्योंकि उन्हें काम मिलना बंद हो गया है। एक्ट्रेस में खुद बताया है कि, लोगों को लगता है कि अब उन्हें काम करने की जरूरत नहीं है जैसे पहले हुआ करती थी।
दो साल तक नहीं मिली VO की जॉब
सबा आजाद कई फिल्मों और ओटीपी पर काम कर चुकी है सबा एक एक्ट्रेस और सिंगर होने के साथ-साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी है। सबा का यह कहना है कि, जब से वह ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में है उन्हें वॉइस ओवर का काम मिलना बंद हो गया है। सोशल मीडिया पर सबा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘मैंने कभी किसी को नहीं कहा की मैं अपना काम छोड़ रही हूं या मुझे इसकी जरूरत नहीं है। मैंने कभी अपने सेशन फीस में भी बदलाव नहीं किया।
1718446153048-whatsapp-image-2024-06-14-at-123759_666bec5c45a28.webp
सबा को मिला ऐसा जवाब
सबा ने बताया कि, उन्होंने सीधा सवाल किया तुम लोग अब मुझे वीओ के लिए नहीं बुलाते? क्या हुआ?” और इसके बाद जो हुआ उससे मेरा दिमाग पूरी तरह से चकरा गया। उन्होंने यही कहा- ‘ओह, हमने तो सोचा था कि आप अब वॉइस ओवर जैसा कुछ नहीं करना चाहेंगे।’ सबा ने बताया कि, मेरे लिए ये शेयर करना जरूरी था मैं जिस व्यक्ति को डेट कर रही हूं वह बहुत अच्छे हैं बहुत प्रतिभाशाली और शांत है मुझे ऐसे लोग पसंद है।
सबा ने खड़ा किया सवाल
सबा ने वॉइस ओवर का कामना मिलने पर यह कहा है कि, क्या हम उसे दौर में जी रहे हैं जहां सक्सेसफुल पार्टनर मिलने के बाद एक लड़की को अपने खाने पीने की जरूरत को पूरा नहीं करना चाहिए ? या फिर ऐसी लड़की को अपना बिल या फिर अपना रेंट नहीं देना चाहिए ? या फिर अपने परिवार का ख्याल नहीं रखना चाहिए क्या लड़कियों को अपने काम पर गर्व करने की जरूरत नहीं है ? यह किस तरह की पिछड़ी हुई सोच है की सक्सेसफुल पार्टनर मिलने के बाद लड़की को कुछ करने की जरूरत नहीं है।
इन फिल्मों में नजर आ चुकी है सबा
सबा एक एक्ट्रेस और सिंगर होने के साथ वह वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी है हालांकि अभी उन्हें काम मिलना बंद हो गया है। इसे लेकर सबा का कहना है कि, इंडस्ट्री के लोगों को लगता है की ऋतिक रोशन को डेट कर रही है तो अब काम करने की क्या जरूरत है। बता दें कि, सबा कई फिल्मों कबड्डी, मुझसे फ्रेंडशिप करोगे, होम स्टोरीज में नजर आ चुकी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




