back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rhea Kapoor Birthday: बॉलीवुड से दूर बिजनेस करती हैं रिया कपूर, होती है मोटी कमाई

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर छोटी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर हैं। आज रिया कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर उनके बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। रिया कपूर का जन्म 5 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। रिया कपूर को बॉलीवुड की लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है इस वजह से वह इन चीजों से बहुत दूर रहती हैं। फैशन के मामले में रिया कपूर भी बहन सोनम कपूर की तरह ही क्रिएटिव हैं। अपने टैलेंट के बलबूते पर रिया कपूर एक अलग ही फील्ड में अपना नाम बना रही हैं। आज रिया कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में जानेंगे।

रिया कपूर का करियर 

साल 2010 में बतौर प्रोड्यूसर रिया कपूर ने फिल्म ‘आयशा’ से शुरुआत की थी। इस फिल्म में सोनम कपूर ने लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था और अभय देओल नजर आए थे। इसके बाद रिया कपूर ने साल 2014 में एक और फिल्म प्रोड्यूस की जिसका नाम ‘खूबसूरत’ था। साल 2017 में रिया कपूर ने बहन सोनम कपूर की तरह क्लॉथिंग ब्रांड रेसन से करियर की शुरुआत की। 

रिया की इस फिल्म को मिला था अच्छा रिस्पांस 

रिया कपूर ने चार एक्ट्रेस के साथ साल 20218 में फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ बनाई थी जिसे अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा खास भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी परफॉर्मेंस दी थी। 

करोड़ों की मालकिन है रिया कपूर 

रिया कपूर ए फिल्मों से दूर रहती है लेकिन फिर भी वह कमाई के मामले में करोड़ों की मालकिन हैं। उन्हें लाइमलाइट बिल्कुल भी नहीं पसंद है इसके बावजूद भी वह सुर्खियों में रहती हैं। रिया कपूर ने बहन और पिता की तरह एक्टिंग करियर नहीं बल्कि फिल्म निर्माता और फैशन डिजाइनिंग का करियर चुना था।

कब और किस हुई रिया कपूर की शादी 

रिया कपूर ने एक फैशन डिजाइनर करण बूलानी से शादी की है। करण केवल फैशन डिजाइनर ही नही हैं बल्कि वह एक फिल्म निर्माता भी हैं। रिया कपूर और करण ने 14 अगस्त 2021 को मुंबई में शादी की थी। कपल की शादी पंजाबी रीति रिवाज से हुई थी और इस दौरान पूरा परिवार कुछ करीबी दोस्त मौजूद थे।

रिया कपूर का वर्क फ्रंट

रिया कपूर एक फैशन डिजाइनर है इसके साथ ही वह बॉलीवुड में भी एक्टिव हैं। रिया कपूर बहन सोनम कपूर के साथ फैशन ब्रांड रेसन चलाती हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड की फिल्मों को भी प्रोड्यूस करती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵